Select Date:

4 देशों ने वीजा फ्री एंट्री शुरू की, जानें सस्ती फ्लाइट और होटल बुकिंग के तरीके

Updated on 29-12-2023 01:48 PM

थाईलैंड, मलेशिया, ईरान और श्रीलंका ने हाल ही में इंडियन ट्रैवलर्स के लिए वीजा फ्री एंट्री का ऐलान किया है। इससे इन देशों की यात्रा करना आसान हो गया है। ईरान को छोड़कर अन्य तीन देशों की ट्रिप 20-22 हजार रुपए के बजट में की जा सकती है।

यदि आप टोटल ट्रैवल कॉस्ट देखें, तो एक्सपेंसेस के मुख्य रूप से तीन एलिमेंट्स हैं:

  • ट्रांसपोर्टेशन
  • अकॉमोडेशन
  • फूड एंड बेवरेज

यदि आप इन खर्चों को कम कर दें, तो ट्रैवल करना सस्ता हो जाएगा। इसलिए, अगर आप कोई इंटरनेशनल ट्रिप प्लान कर रहे हैं तो यहां हम आपको सस्ते फ्लाइट टिकट से लेकर होटल बुक करने के तरीके और करेंसी एक्सचेंज करने जैसी जरूरी चीजों के बारे में बता रहे हैं। इन तरीकों को अपनाकर आप अपनी ट्रिप को खुद प्लान कर सकते हैं।

सस्ती फ्लाइट टिकट बुकिंग के 5 तरीके:
1. जितनी जल्दी हो सके फ्लाइट बुक करें

ट्रैवल व्लॉगर वरुण वागिश के अनुसार आपको अपनी प्लान्ड ट्रैवल डेट के 2-3 महीने पहले से टिकटों की मॉनिटरिंग शुरू कर देना चाहिए। जैसे ही आपको सस्ती फ्लाइट मिलें, टिकट बुक कर लें। बजट फ्लाइट पाने में यह तरीका काफी कारगर है।

2. उड़ान भरने के लिए सबसे सस्ती जगह खोजें
यदि आप फ्लाइट के लिए खुद को किसी खास डेस्टिनेशन तक सीमित नहीं रखते हैं तो सस्ती फ्लाइट मिलने की संभावना बढ़ जाती है। इसे एक उदाहरण से समझते हैं। मान लीजिए, आप भोपाल में रहते हैं और मलेशिया के शहर कुआलालंपुर की यात्रा करना चाहते हैं।

अगर आप भोपाल से कुआलालंपुर की टिकट बुक कराएंगे तो राउंड ट्रिप यानी, आने-जाने का खर्च करीब 28,000 हजार रुपए आएगा। वहीं अगर आप भोपाल की जगह विशाखापट्टनम जैसे शहर से टिकट बुक कराते हैं तो ये आपको करीब 12,000 रुपए में मिल जाएगी।

भोपाल-विशाखापट्टनम की राउंड ट्रिप ट्रेन से कर सकते हैं। स्लीपर क्लास में इसके लिए 1200-1500 रुपए खर्च होंगे। यानी, कुल करीब 13,500 रुपए लगेंगे। इससे 15,000 रुपए की बचत होगी। यह तरीका आराम की गारंटी तो नहीं देता, लेकिन बजट यात्रा जरूर कर सकेंगे।

इसी तरह अगर आप फ्लाइट से मलेशिया के शहर लंकावी की यात्रा करना चाहते हैं तो, भोपाल से लंकावी की राउंड ट्रिप का खर्च करीब 40,000 हजार रुपए आएगा।

वहीं अगर आप विशाखापट्टनम जैसे शहर के जरिए कुआलालंपुर पहुंचते हैं और वहां से ट्रेन, बस और शिप या डोमेस्टिक फ्लाइट की मदद से लंकावी पहुंचते हैं तो राउंड ट्रिप का खर्च करीब 17,000 रुपए आएगा। यानी, करीब-करीब 23 हजार रुपए की बचत हो जाएगी।

3. स्काईस्कैनर जैसी वेबसाइट का इस्तेमाल करें
स्काईस्कैनर जैसी वेबसाइट आपको सस्ती टिकट खोजने में मदद करती है। मान लीजिए, आपको भोपाल से कुआलालंपुर जाना है। ऐसे में वेबसाइट पर आप भोपाल से कुआलालंपुर की टिकट सर्च करने के बजाय भारत से मलेशिया डालें और ट्रैवल डेट के बजाय ट्रैवल मंथ चुनें।

ये वेबसाइट आपको भारत के जिस भी शहर से मलेशिया के जिस भी शहर तक सबसे सस्ती फ्लाइट होगी वो बता देगी। इसके अलावा कौन सी ट्रैवल वेबसाइट पर सबसे कम किराया है वो भी आपको इसी वेबसाइट पर पता चल जाएगा। चीपेस्ट शहर और मंथ का पता चलने के बाद आप चाहें तो एयरलाइन की वेबसाइट पर जाकर भी इस ड्यूरेशन का टिकट बुक करा सकते हैं।

4. ब्राउजर में प्राइवेट मोड का इस्तेमाल करें
फ्लाइट टिकट बुक करते समय हमेशा प्राइवेट मोड का इस्तेमाल करें। उदाहरण के लिए, गूगल क्रोम में इनकॉग्निटो मोड का इस्तेमाल कर सकते हैं। फ्लाइट बुकिंग वेबसाइट कुकीज का इस्तेमाल करती हैं और ब्राउजर पर की गई सर्च के हिसाब से किराया बढ़ा देती हैं।

बढ़ती कीमतें दिखाकर वे आपको मनोवैज्ञानिक रूप से महंगे टिकट बुक करने के लिए मजबूर करते हैं। इसीलिए एक्सपर्ट प्राइवेट मोड के इस्तेमाल की सलाह देते हैं।

5. वीकडेज पर टिकट बुक करें
यह कोई थंब रूल नहीं है, लेकिन आम तौर पर वीकेंड पर किराया महंगा होता है। इसलिए अपनी फ्लाइट टिकट हमेशा वीकडेज में बुक करें। इसके अलावा कई ट्रैवल कंपनियों का ​​ICICI, एक्सिस, HDFC आदि बैंकों के साथ टाईअप होता है। ऐसे में इन बैंकों के क्रेडिट कार्ड्स से टिकट बुक कराने पर आपको एक्स्ट्रा डिस्काउंट मिल सकता है। ​

लोकल ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करें
किसी दूसरे देश में पहुंचने के बाद अगर आप प्राइवेट टैक्सी से ट्रैवल करते हैं तो ये थोड़ा महंगा पड़ सकता है। इसलिए, वहां के लोकल ट्रांसपोर्ट जैसे बस, डोमेस्टिक फ्लाइट, ट्रेन का इस्तेमाल करना सस्ता पड़ेगा। आप अपने प्लान के अनुसार दूसरे देश पहुंचने से पहले से ही वहां के एक शहर से दूसरे शहर जाने के लिए डोमेस्टिक फ्लाइट का टिकट बुक कर सकते हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली: कई बार हमारे पास कोई प्रॉपर्टी बेचकर या किसी दूसरी जगह से बड़ी रकम आ जाती है। अगर पैसों की तुरंत जरूरत ना हो तो, उस रकम को…
 05 August 2026
नई दिल्ली: आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक में लिए गए फैसलों के बारे में थोड़ी देर में जानकारी देंगे। उससे पहले आज शेयर बाजार…
 05 August 2026
नई दिल्ली: अगर आपका किसी तरह का लोन चल रहा है तो थोड़ी देर में आपके लिए जरूरी खबर आने वाली है। नीतिगत दरों पर फैसला करने के लिए आरबीआई…
 05 August 2026
मुंबई: बेंगलुरु की हॉस्पिटल चेन चलाने वाली कंपनी मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज Manipal Health Enterprises के शेयर आज इश्यू प्राइस से 11% प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए। यह जहां बीएसई पर…
 01 August 2026
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
 01 August 2026
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
 01 August 2026
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
 01 August 2026
नई दिल्ली: भारत के सकल वस्तु एवं सेवा कर (GST) संग्रह में जुलाई 2026 के दौरान जोरदार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सरकार की ओर से शनिवार को जारी मासिक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार देश के छात्रों के लिए पढ़ाई का खर्च आसान करने के लिए एजुकेशन लोन के नियमों में बड़ी ढील देने जा रही है। सरकार का टारगेट…
Advt.