Select Date:

'4 देसी बॉयज...' गौतम गंभीर अकेले महफिल लूट ले गए, लेकिन ये 3 भी हैं कोलकाता की जीत के अनसंग हीरो

Updated on 27-05-2024 06:15 PM
चेन्नई: कोलकाता नाइटराइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर आईपीएल 2024 का खिताब अपने नाम कर लिया। मैदान पर जहां मिचेल स्टार्क, सुनील नरेन, श्रेयस अय्यर, हर्षित राणा, आंद्रे रसेल जैसे खिलाड़ियों ने परफॉर्म किया तो परदे के पीछे से कोचिंग स्टाफ ने भी कमाल कर दिया। यही वजह है कि टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर हैं तो ट्रॉफी की सफलता के बाद गौतम गंभीर की तूती बोल रही है। हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है। हालांकि, उनके अलावा भी सपोर्ट स्टाफ में 3 देसी बॉयज हैं, जिन्होंने टीम को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई है...

मेंटॉर: गौतम गंभीर
2007 टी20 विश्व कप और 2011 वनडे वर्ल्ड कप के हीरो गौतम गंभीर लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए पिछले सीजन तक जुड़े थे, लेकिन फ्रेंचाइजी ने उन्हें जाने दिया। इस तरह कोलकाता नाइटराइडर्स और गौतम गंभीर फिर एक साथ आ गए। गंभीर के बारे में कोई कुछ भी कहे, लेकिन उनकी स्ट्रेंथ और लीडर के रूप में काबिलियत पर कभी किसी को शक नहीं रहा। अब रिजल्ट सामने है। बेहद गंभीर छवि के गौति खिलाड़ियों के साथ बेहद दोस्ताना अंदाज में नजर आए। टीम चैंपियन बनी।

हेड कोच: चंद्रकांत पंडित
मध्य प्रदेश को रणजी ट्रॉफी चैंपियन बनाने वाले चंद्रकांत पंडित को काफी सख्त कोच माना जाता है। दो साल पहले जब वह टीम से जुड़े तो कुछ का मानना था कि डोमेस्टिक क्रिकेट में किसी टीम को फर्स्ट क्लास टूर्नामेंट का चैंपियन बनाना और आईपीएल जैसे फास्ट मूविंग टूर्नामेंट में टीम को कोचिंग देना अलग-अलग बातें हैं। टीम की सफलता को देखकर यह आप कह सकते हैं कि उन्होंने टाइम लिया, लेकिन प्रोसेस में विश्वास रखने वाले पंडित आखिरकार आईपीएल के भी पंडित निकले।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.