Select Date:

5 रन देकर 4 विकेट... कौन है भारत की नई सनसनी पार्शवी चोपड़ा, 16 की उम्र में श्रीलंका को नचा दिया

Updated on 23-01-2023 06:17 PM
नई दिल्ली: साउथ अफ्रीका में खेले जा रहे अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप में भारतीय टीम ने श्रीलंका को 7 विकेट से रौंद दिया। मैच में श्रीलंकाई टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट पर सिर्फ 59 रन बनाकर सिमट गई। इसके जवाब में टीम इंडिया ने तीन विकेट खोकर 7.2 ओवर में ही लक्ष्य को हासिल कर लिया। भारतीय बल्लेबाजों के सामने एक आसान लक्ष्य था लेकिन श्रीलंका के साथ असली खेल तो टीम इंडिया के गेंदबाजों ने किया।
खास तौर से टीम इंडिया की नई सनसनी पार्शवी चोपड़ा ने तो कमाल ही कर दिया। महज 16 साल की इस भारतीय स्पिनर अपनी फिरकी का ऐसा जादू चलाया कि श्रीलंकाई टीम को इन्होंने अपने इशारे पर नचा दिया। मैच में पार्शवी ने टीम के लिए चार ओवर का स्पेल किया। इस दौरान बल्लेबाज रन बनाने के लिए तरस गए।
    अपने चार ओवर में पार्शवी ने सिर्फ 5 रन खर्च किए जिसमें एक रन वाइड का भी शामिल है जबकि उनके खाते में कुल 4 विकेट भी आए। यही कारण है कि टीम इंडिया ने श्रीलंकाई खेमे को सिर्फ 59 रन के स्कोर पर रोक कर अपने लिए जीत की राह को आसान बना लिया।
    कौन हैं पार्शवी चोपड़ा?

    16 साल की पार्शवी चोपड़ा मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से हैं। हालांकि वह 10 साल की उम्र से ग्रेटर नोएडा में क्रिकेट की ट्रेनिंग ले रही हैं। विश्व कप से पहले पार्शवी चोपड़ा को पिछले साल पांच टी20 मैचों की सीरीज के लिए न्यूजीलैंड के खिलाफ अंडर-19 में शामिल किया गया था।

    पार्शवी ग्रेटर नोएडा में युवराज सिंह सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्टूडेंट हैं। पार्शवी का जब विश्व कप की टीम में चयन हुआ था तो उन्हें बिल्कुल यकीन नहीं हुआ था। टीम में चयन के बाद पार्शवी ने कहा था कि, मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं इतनी कम उम्र में भारत के लिए अंडर-19 में चुनी जाउंगी। मैंने जब बीसीसीआई के वेबसाइट पर टीम में अपना नाम देखा तो हैरान थी। इसके बाद से मुझे बधाई संदेश आने लगे थे। मैं टीम में चुने जाने के बाद काफी खुश थी।'

    पार्शवी के साथ सौम्या तिवारी ने भी मचाया धमाल

    मैच पहले तो पार्शवी चोपड़ा ने अपनी गेंदबाजी से सनसनी मचाई थी। इसके बाद बल्लेबाजी में सौम्या तिवारी ने धमाकेदार बल्लेबाजी की। सौम्या ने 15 गेंद में 28 रनों की तेज तर्रार पारी खेली। इस दौरान उन्होंने पांच चौके भी लगाए। सौम्या के अलावा शेफाली वर्मा ने 10 गेंद में 15 रनों की पारी खेली जबकि श्वेता सहरावत ने 13 रनों की पारी खेली।

    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     21 July 2026
    नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में स्पेन के हाथों एक्स्ट्रा टाइम में मिली 0-1 की दर्दनाक हार के बाद अर्जेंटीना के मुख्य कोच लियोनेल स्कालोनी बेहद भावुक…
     21 July 2026
    नई दिल्ली: स्पेन बनाम अर्जेंटीना फाइनल के बाद मैदान पर ऐसा मंजर देखने को मिला जिसमे खेल जगत को शर्मसार कर दिया। दोनों टीम के खिलाड़ी आपस में हाथापाई करते…
     21 July 2026
    नई दिल्ली: हरमनप्रीत कौर ने अपनी कप्तानी में भारत को लॉर्ड्स में खेला गया एतिहासिक टेस्ट मैच जितवाया। इसके साथ ही उन्होंने इतिहास के सुनहरे पन्नों में अपना नाम दर्ज…
     21 July 2026
    नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हाल ही में भारत और इंग्लैंड के बीच खेली गई टी20 और वनडे सीरीज के हर मुकाबले में नजर…
     20 July 2026
    फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में जहां एक तरफ विजेता टीमों का नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज होता है, वहीं दूसरी तरफ उन टीमों का दर्द भी कम नहीं होता…
     20 July 2026
    नई दिल्ली: फीफा विश्व कप 2026 के फाइनल में स्पेन ने निको विलियम्स को 74वें में मैदान पर उतारा। वह स्टार्टिंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे। विंगर की भूमिका में…
     20 July 2026
    लंदन: लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में भले ही भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन हिटमैन रोहित शर्मा के अद्भुत…
     20 July 2026
    लंदन: लॉर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए तीसरे वनडे में भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ 27 रनों से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, रोहित शर्मा बेहतरीन लय में…
     20 July 2026
    नई दिल्ली: भारतीय टीम का इंग्लैंड दौरा खत्म हो गया है। टी20 सीरीज में 4-0 से हारने के बाद टीम इंडिया वनडे सीरीज को भी नहीं जीत पाई। पहले मैच…
    Advt.