रूस से पाकिस्तान आया 40 हजार टन गेहूं चोरी, 67 वरिष्ठ सरकारी अधिकारी हुए निलंबित
Updated on
18-03-2023 08:16 PM
नई दिल्ली: भयंकर आर्थिक संकट से परेशान पाकिस्तान की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही है। हालात यहां तक पहुंच गए हैं कि विदेशों से मिल मदद और राहत सामग्री भी चोरी हो रही है। दरअसल रूस ने पाकिस्तान की मौजूदा हालत पर तरस खाकर 40 हजार टन से ज्यादा गेहूं मदद के तौर पर दिया था। लेकिन यह गेहूं जरूरतमंद लोगों तक नहीं पहुंचा बल्कि चोरी हो गया है। पाकिस्तान सरकार ने इस मामले में सख्ती से ऐक्शन लेते हुए अपने 67 अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है। साथ ही कारण बताओं नोटिस भी जारी किया है। इस नोटिस में अधिकारियों से पूछा गया है कि किसके इशारों पर गेहूं चोरी हुआ है, इसका जवाब दीजिए।
खाने की कमी से परेशान लोग सड़कों पर कर रहे प्रदर्शन
पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, कथित तौर पर सिंध खाद्य विभाग के कर्मचारियों की मिलीभगत से सिंध प्रांत के 10 जिलों में स्थित सरकारी गोदामों से लगभग 40,392 टन गेहूं चोरी हो गया है। रूस ने इस महीने की शुरुआत में पाकिस्तान को 50 हजार टन गेहूं की आपूर्ति की थी। पाकिस्तान में खाने की कमी को लेकर लोग सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे हैं, कई लोग भुखमरी की कगार पर पहुंच गए हैं। रूस ने मानवीय आधार पर पाकिस्तान को इतनी बड़ी राहत दी थी।पाकिस्तानी अधिकारियों के अनुसार मास्को नौ मालवाहक जहाजों के माध्यम से पाकिस्तान को 450,000 टन गेहूं की आपूर्ति करने की योजना बना रहा है।
पाकिस्तान के इन जिलों के अधिकारियों पर गिरी गाज
द न्यूज अखबार के मुताबिक, गबन में कथित संलिप्तता के लिए जिन अधिकारियों को निलंबित किया गया है, उनमें 49 खाद्य पर्यवेक्षक और 18 खाद्य निरीक्षक शामिल हैं। इसमें कहा गया है कि दादू, लरकाना, शहीद बेनजीराबाद, कंबर-शाहदादकोट, जैकोबाबाद, खैरपुर, सुक्कुर, घोटकी, संगर और मीरपुरखास जिलों में स्थित गोदामों से गेहूं की चोरी की गई थी। द डॉन की एक रिपोर्ट के मुताबिक रूस से गेहूं की आपूर्ति 31 मार्च तक पूरी हो जाएगी।
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…