44 साल के इमरान ताहिर की बवाल फील्डिंग, मैदान पर आग लगा दिया, लपका अद्भुत कैच
Updated on
08-02-2024 01:57 PM
जोहान्सबर्ग: साउथ अफ्रीका टी20 लीग में जोबर्ग सुपर किंग्स के लिए खेलने वाले स्पिनर इमरान ताहिर अपनी गेंदबाजी के साथ फील्डिंग में भी धमाल मचा रहे हैं। पार्ल रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले में इमरान ने एक ऐसा कैच लपका जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इमरान सैम कुक की गेंद पर रॉयल्स के बल्लेबाज मिचेल वान ब्यूरेन का बेहतरीन कैच लपक कर उन्हें पवेलियन का रास्ता दिखाया।
जोबर्ग सुपर किंग्स के लिए तेज गेंदबाज सैम कुक ने पारी के तीसरे ओवर की 5वीं गेंद पर मिचेल वान ब्यूरेन को तेज गति से एक शॉर्ट गेंद फेंकी। मिचेल वान ब्यूरेन गति से पूरी तरह बीट हो गए और शॉट को पूरी तरह से कनेक्ट नहीं कर पाए। ऐसे में गेंद में हवा में लहरा गई और उसके नीचे इमरान ताहिर आ गए। हालांकि इमरान के लिए यह कैच लपकना इतना भी आसान नहीं था।
उन्होंने उल्टी दिशा में लंबी दौड़ लगाते हुए गेंद को अपने पंजे में जकड़ लिया। 44 साल के इमरान ने कैच के लिए जिस तरह का एफर्ट लगाया वह काबिले तारीफ है।
जोबर्ग ने 9 विकेट से जीता मैच
जोबर्ग सुपर किंग्स की टीम ने इस मुकाबले में रॉयल्स को 9 विकेट से हरा दिया। रॉयल्स की टीम मैच में पहले बैटिंग करते हुए सिर्फ 138 रन ही बना सकी थी। इसके जवाब में सुपर किंग्स ने 13.2 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 139 रन बना लिए। बल्लेबाजी में सुपर किंग्स की टीम के लिए फाफ डु प्लेसिस ने 54 और ल्यूस डु प्लोय ने 68 रनों की दमदार पारी खेली।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…