नई दिल्ली: भारत के लोग अब चीनी सामान से दूरी बना रहे है। चीनी प्रोडक्ट को लेकर भारतीयों की दिलचस्पी धीरे-धीरे कम हो रही है। बीते एक साल में 45 फीसदी लोगों ने चीनी सामान को ना किया है। वहीं भारत में सबसे ज्यादा मेड इन चाइना गैजेट्स की सेल हुई है। ग्लोबल ब्रैंड के कई प्रोडक्ट्स जो देश में बेचे जा रहे हैं हो सकता है कि वे चीन में बनी हों। कभी-कभी किसी प्रोडक्ट की कीमत इस आधार पर भिन्न हो सकती है कि उसका निर्माण चीन में किया गया है या दुनिया के किसी दूसरे हिस्से में। कई कंस्यूमर्स इस आधार पर फैसले लेते हैं कि प्रोडक्ट कहां बनाया जा रहा है।