Select Date:

आठ महीने में 452 बड़ी कंपनियों का निकल गया दिवाला... अमेरिका में ये क्या हो रहा है

Updated on 11-09-2024 11:15 AM
नई दिल्ली: दुनिया की सबसे बड़ी इकॉनमी वाले देश अमेरिका के लिए यह साल अच्छा नहीं जा रहा है। देश में हजारों छोटी-बड़ी कंपनियां दिवालिया हो चुकी हैं। साल के पहले आठ महीनों में ही देश में 452 बड़ी कंपनियों का दिवाला निकल चुका है। यह पिछले 14 साल में दूसरा सबसे बड़ा नंबर है। साल 2020 में जब कोरोना महामारी ने दस्तक दी थी तो लॉकडाउन के कारण साल के पहले आठ महीने यानी अगस्त तक 466 कंपनियां दिवालिया हुई थीं। इस साल अगस्त में 63 कंपनियां दिवालिया हो गई जबकि जुलाई में 49 कंपनियों का दिवाला निकला था। अमेरिकन इंडस्ट्री के लिए अगस्त पिछले चार साल में चौथा सबसे खराब महीना रहा।

सेक्टरवाइज बात करें तो अमेरिका में इस साल सबसे ज्यादा मार कंज्यूमर डिस्क्रेशनरी सेक्टर पर पड़ी है। इस सेक्टर की 69 बड़ी कंपनियों ने अपना बोरिया-बिस्तर समेट लिया है। इसके बाद इंडस्ट्रियल सेक्टर का नंबर है। इस सेक्टर की 53 कंपनियों का दिवाला निकल चुका है जबकि हेल्थकेयर सेक्टर की 45 कंपनियां भी बैंकरप्ट हुई हैं। महामारी के बाद यह पहला मौका है जब ऐसा लग रहा है कि अमेरिका की इकॉनमी सुस्त पड़ रही है। देश में मंदी की आशंका के साथ ही रेकॉर्ड संख्या में कंपनियों के दिवालिया होने की आशंका है। देश में बेरोजगारी बढ़ी है और उपभोक्ता खर्च में कमी आई है।

15 साल में कितनी कंपनियां हुई बंद


साल दर साल बात करें तो साल 2010 में अमेरिका में 827 बड़ी कंपनियां दिवालिया हुई थीं। तब अमेरिका की इकॉनमी 2008 के फाइनेंशियल क्राइसिस से निकलने के लिए हाथपांव मार रहा था। साल 2011 में देश में 634 कंपनियां दिवालिया हुई जबकि अगले साल 2012 में यह संख्या 586 रही। साल 2013 में 558, 2014 में 471, 2015 में 524, 2016 में 576, 2017 में 520, 2018 में 518, 2019 में 589, 2020 में 638, 2021 में 406, 2022 में 372 और 2023 में 634 कंपनियां दिवालिया हुई थीं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
 01 August 2026
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
 01 August 2026
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
 01 August 2026
नई दिल्ली: भारत के सकल वस्तु एवं सेवा कर (GST) संग्रह में जुलाई 2026 के दौरान जोरदार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सरकार की ओर से शनिवार को जारी मासिक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार देश के छात्रों के लिए पढ़ाई का खर्च आसान करने के लिए एजुकेशन लोन के नियमों में बड़ी ढील देने जा रही है। सरकार का टारगेट…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) की ट्रेन में आप अक्सर यात्रा करते होंगे। उसमें आप ऐसी ढेरों चीजें नोट करते होंगे जो कि किसी 'ग्राहक के अधिकार' के विपरीत…
 31 July 2026
नई दिल्ली: जिंदगी में जब सब कुछ खत्म होता नजर आता है, तब कभी-कभी वहीं से एक नई और शानदार शुरुआत का रास्ता भी निकलता है। उत्तर प्रदेश के रामपुर…
 31 July 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील जर्मनी की कंपनी मार्ट्रेड के साथ अपनी 25 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करने जा रही है। दोनों कंपनियों ने 2001 में जॉइंट…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए पुराने ढर्रे के इंश्योरेंस से आगे बढ़ रही हैं। अब साधारण मेडिकल इंश्योरेंस के अलावा कैंसर जैसी…
Advt.