Select Date:

भारत और साउथ अफ्रीका के टी20 मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 5 बल्लेबाज, तीन सीरीज में खेल रहे

Updated on 08-12-2025 01:39 PM
टेस्ट और वनडे के बाद भारत और साउथ अफ्रीका के बीच अब टी20 सीरीज की शुरुआत होगी। टी20 विश्व कप 2026 के शुरू होने में दो महीने से भी कम का समय बचा हुआ है। यही वजह है कि यह सीरीज काफी अहम होने वाली है। कटक में 9 दिसंबर को सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाएगा। उससे पहले हम आपको भारत और साउथ अफ्रीका के टी20 इंटरनेशनल मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 5 बल्लेबाजों के बारे में बताते हैं।

डेविड मिलर- 524 रन

भारत और साउथ अफ्रीका के टी20 मैच में सबसे ज्यादा रन डेविड मिलर के नाम हैं। 25 मैचों में मिलर ने भारत के खिलाफ 524 रन बनाए हैं। उन्होंने ये रन 35 की औसत औऱ 147 की स्ट्राइक रेट से मारे हैं। इसमें एक शतक और दो फिफ्टी शामिल हैं।
रोहित शर्मा- 429 रन
भारतीय बल्लेबजा में रोहित शर्मा पहले नंबर पर हैं। रोहित ने 2007 टी20 विश्व कप में साउथ अफ्रीका के खिलाफ फिफ्टी ठोकी थी। उन्होंने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना पहला शतक भी साउथ अफ्रीका के खिलाफ मारा था। 18 मैचों में उनके नाम 429 रन हैं।
विराट कोहली- 394 रन
2011 में विराट कोहली ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपना पहला टी20 इंटरनेशनल मैच खेला था। 14 मैचों में उन्होंने 394 रन बनाए। उनका औसत 39 और स्ट्राइक रेट 133 का रहा। विराट ने पिछले साल टी20 विश्व कप के फाइनल में साउथ अफ्रीका के खिलाफ फिफ्टी ठोकी थी।
सूर्यकुमार यादव- 372 रन
भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव का नाम भी इस लिस्ट में है। सिर्फ 10 पारियों में सूर्या ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 372 रन ठोके हैं। इसमें एक शतक और चार फिफ्टी शामिल हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ उनका स्ट्राइक रेट करीब 164 का है।
क्विंटन डिकॉक- 351 रन
बाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक ने साउथ अफ्रीका के लिए भारत के खिलाफ 11 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। इसमें उन्होंने 44 की औसत से 351 रन बनाए। इसमें चार अर्धशतकीय पारियां भी शामिल हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.