पावरप्ले में 5 बाउंड्री, फिर ठन-ठन गोपाल... खुद पर सवाल खड़े करने का मौका दे रहे हैं विराट कोहली
Updated on
26-04-2024 02:14 PM
हैदराबाद: विराट कोहली के स्ट्राइक रेट पर काफी समय से सवाल उठ रहे हैं। यही वजह है कि कई लोग उन्हें टी20 वर्ल्ड कप की टीम में शामिल करने के पक्ष में भी नहीं है। विराट कोहली पिच पर सेट होने में समय लेते हैं। आज की टी20 क्रिकेट में पिच पर सेट होने का कोई कॉन्सेप्ट ही नहीं बचा है। बल्लेबाज पहली गेंद से अटैक करने जाते हैं। सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के मैच में विराट कोहली की बैटिंग का तरीका देखकर एक बार फिर उनपर सवाल उठने लगे हैं।
पावरप्ले के बाद कोहली नहीं लगा सकते बाउंड्री
विराट कोहली इस मैच में सलामी बल्लेबाजी करने उतरे। वह 15वें ओवर की 5वीं गेंद पर आउट हुए। लेकिन छठे ओवर के बाद विराट कोहली के बल्ले से एक भी बाउंड्री नहीं निकली। शुरुआती 6 ओवर में विराट के बल्ले से 18 गेंदों पर 4 चौके और एक छक्का निकला था। उनका स्ट्राइक रेट करीब 180 का था। लेकिन फिर 25 गेंदों पर वह एक भी बाउंड्री नहीं लगा पाए। पावरप्ले के बाद स्ट्राइक रेट 75 के करीब ही रहा।
43 गेंदों पर खेली 51 रनों की पारी
विराट कोहली ने इस मैच में 43 गेंदों पर 51 रनों की पारी खेली। उनकी पारी का स्ट्राइक रेट 118.60 रहा। 37 गेंदों पर उन्होंने अपनी फिफ्टी पूरी की यानी फिफ्टी के बाद एक रन बनाने के लिए विराट ने 6 गेंदों का सामना किया। इसी मैच में रजत पाटीदार ने आरसीबी के लिए आईपीएल इतिहास की दूसरी सबसे तेज फिफ्टी ठोकी। उन्होंने सिर्फ 19 गेंदों पर अपने 50 रन पूरे किए। 8वें से 13वें ओवर के बीच पाटीदार के बल्ले से 5 छक्के और दो चौके निकले।
आरसीबी की जीत का इंतजार खत्म
विराट कोहली की धीमी पारी के बाद भी आरसीबी ने पहले खेलते हुए 7 विकेट पर 206 रन बनाए। पाटीदार के अलावा कैमरून ग्रीज ने 20 गेंदों पर 37 जबकि कप्तान फाफ ने 12 गेंदों पर 25 रन का योगदान दिया। अभिषेक शर्मा ने 13 गेंदों पर 31 रन बनाकर हैदराबाद को तेज शुरुआत दिला। लेकिन दूसरे बल्लेबाज क्रीज पर नहीं टिक पाए। टीम 20 ओवर में 171 रन ही बना सकी और 35 रनों से मैच हार गई।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…