नेपाल के 5 सूरमा क्रिकेटर, जिन्होंने अपने प्रदर्शन से दुनिया को दंग कर दिया, एक ने ठोका है सिर्फ 9 गेंदों में फिफ्टी
Updated on
11-09-2025 02:13 PM
नेपाल इन दिनों जेन जी विद्रोह की आग में जल रहा है। हालांकि, इस विद्रोह से इतर देखें तो नेपाल ने पिछले कुछ सालों में खेल के क्षेत्र में खूब तरक्की की है। खास तौर से क्रिकेट के मैदान पर नेपाल के कुछ खिलाड़ियों ने पूरी दुनिया में अपना डंका बजाया और कई बड़े कीर्तिमान अपने नाम किए। ऐसे में आइए जानते हैं ऐसे ही पांच नेपाली क्रिकेटर के बारे में जिन्होंने अपने दमदार खेल से पूरी दुनिया को चौंकाने का काम किया है।
संदीप लामिछाने
संदीप लामिछाने नेपाल के ससे उभरते हुए क्रिकेटर में से एक हैं। हालांकि, उनका करियर काफी विवादों में रहा है, लेकिन संदीप नेपाल के पहले ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्हें इंडियन प्रीमियर लीग में खेलने का मौका मिला। इसके अलावा संदीप ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग, पाकिस्तान सुपर लीग, कैरेबियन प्रीमियर लीग, और कनाडा की ग्लोबल टी20 लीग सहित कई फ्रेंचाइजी लीग में भी खेला है। दुनिया भर के अलग-अलग लीग में खेलकर संदीप ने नेपाल क्रिकेट को एक अलग पहचान दिलाई। सिर्फ इतना ही नहीं संदीप नेपाल के लिए सबसे तेज वनडे में 100 विकेट लेने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया है।
दीपेंद्र सिंह ऐरी
इस लिस्ट में दूसरे नेपाली क्रिकेटर दीपेंद्र सिंह ऐरी हैं जिन्होंने अपने तूफानी खेल से विश्व रिकॉर्ड बनाया है। 27 सितंबर 2023 को चीन के हांगझोउ में चल रहे 19वें एशियन गेम्स में ऐरी ने मंगोलिया के खिलाफ सिर्फ 9 गेंदों में 50 रन बनाकर टी20 इंटरनेशनल इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। उन्होंने 9 गेंद में अर्धशतक पूरा करने के लिए 8 छक्के लगाए। ऐरी ने अपनी इस तूफानी बल्लेबाजी ने क्रिकेट जगत में नेपाल को एक नई पहचान दी।
कुश भुर्तेल
नेपाल क्रिकेटर कुशल भुर्तेल ने अपने डेब्यू टी20 मैच में 62 रन की शानदार पारी खेली थी। इसके बाद कुशल ने लगातार चार टी20 पारियों में फिफ्टी लगाई। इस तरह टी20 इंटरनेशनल में डेब्यू के बाद लगातार पारियों में फिफ्टी लगाने वाले कुशल दुनिया के पहले बल्लेबाज बने। उनके इस शानदार प्रदर्शन ने कुशल को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक उभरता सितारा बना दिया।
महबूब आलम
नेपाल के तेज गेंदबाज महबूब आलम अपने क्रिकेट की दुनिया में अपने एक अद्भुत रिकॉर्ड को लेकर जाने जाते हैं। महबूब साल 2008 को आईसीसी वर्ल्ड क्रिकेट लीग डिवीजन 5 के एक मैच में मोजाम्बिक के खिलाफ सिर्फ 12 रन देकर 10 विकेट लेने का विश्व रिकॉर्ड बनाया था। वनडे क्रिकेट में एक गेंदबाज द्वारा लिया गया पहला और एकमात्र 10 विकेट हॉल है।
पारस खडका
पारस खडका के सबके प्रभावशाली क्रिकेटरों में से रहे हैं। उन्होंने 2004 से 2020 तक नेपाल की कप्तानी की। उनकी कप्तानी में ही नेपाल ने टी20 अंतरराष्ट्रीय और वनडे का दर्जा हासिल किया जो कि नेपाल क्रिकेट के लिए ऐतिहासिक क्षण था। पारस के रिकॉर्ड की बात करें तो वह नेपाल के लिए वनडे और टी20 दोनों फॉर्मेट में इंटरनेशनल सेंचुरी लगाने वाले पहले बल्लेबाज हैं।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…