भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटर मार्केट 2023 में तेजी से बढ़ा है। डिमांड में बढ़ोतरी को देखते हुए, ओला इलेक्ट्रिक, टीवीएस मोटर कंपनी और एथर एनर्जी जैसे कई स्थापित व्हीकल मैन्युफैक्चर्स के साथ-साथ प्योर ईवी और सिंपल एनर्जी जैसे नए प्लेयर्स ने ई-स्कूटर्स लॉन्च किए हैं।
ऐसे में यहां हम 50kmph मिनिमम स्पीड वाले 5 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के बारे में बता रहे हैं...
इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने से पहले 5 बातों का रखें ध्यान:
रोज 50-60 किलोमीटर घूमने के लिए बेस्ट
इलेक्ट्रिक स्कूटर अब सभी शेप और साइज में आते हैं। कुछ टॉप-एंड फीचर्स के साथ तेज हैं, अन्य धीमे लेकिन किफायती हैं। लो-एंड इलेक्ट्रिक स्कूटर, खास तौर से, उन लोगों के लिए बेस्ट हैं जिन्हें शहर में रोज 50-60 किलोमीटर ता घूमना पड़ता है। इन व्हीकल्स की कॉस्ट कम है और बैटरी को एक बार चार्ज करने पर दिनभर का सफर किया जा सकता है।