Select Date:

​5 धाकड़ बल्लेबाज जिनके नाम वनडे में 10 हजार से ज्यादा रन, 5 विकेट हॉल भी ले चुके​

Updated on 10-01-2026 12:49 PM
​वनडे क्रिकेट में 10 हजार रन बनाना बड़ी उपलब्धि होती है। अभी तक सिर्फ 15 बल्लेबाजों के नाम ही इस फॉर्मेट में 10 हजारे से ज्यादा रन है। इसमें सिर्फ कुमार संगकारा के नाम ही विकेट दर्ज नहीं है। उन्होंने कभी गेंदबाजी भी नहीं की। इसके अलावा अन्य 14 ने गेंदबाजी की और विकेट भी छटके। इसमें 6 ऐसे खिलाड़ी हैं, जिनके नाम 10 से ज्यादा विकेट हैं। 5 खिलाड़ी वनडे में 5 विकेट हॉल ले चुके हैं। हम आपको उनके बारे में बताते हैं। ​

सनथ जयसूर्या

श्रीलंका के सनथ जयसूर्या ने 445 वनडे मैच में 13430 रन बनाए हैं। गेंदबाजी में भी उनका रिकॉर्ड दमदार है। उन्होंने अपने वनडे करियर में 323 विकेट लिए हैं। इस दौरान चार बार मैच में 5 विकेट झटके। उनका बेस्ट स्पेल 29 रन देकर 6 विकेट है।

सचिन तेंदुलकर

वनडे में सचिन तेंदुलकर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। बल्लेबाजी के साथ ही सचिन बेहतरीन गेंदबाजी भी थे। वह ऑफ स्पिन और लेग स्पिन दोनों डालते थे। उन्होंने करियर में 154 विकेट लिए और दो बार मैच में 5 विकेट हासिल किए।

क्रिस गेल

वेस्टइंडीज के क्रिस गेल ने 1999 में वनडे डेब्यू किया था। उनके नाम इस फॉर्मेट में 10480 रन हैं। अपनी ऑफ स्पिन गेंदबाजी से गेल ने 167 बल्लेबाजों का शिकार भी किया। उनका बेस्ट प्रदर्शन 46 रन देकर 5 विकेट रहा।

जैक कैलिस

साउथ अफ्रीका के जैक कैलिस क्रिकेट के सबसे बेहतरीन ऑलराउंडर माने जाते हैं। 328 मुकाबलों में उन्होंने 11579 रन बनाने के साथ 273 विकेट लिए। कैलिस ने दो बार 5 विकेट हॉल लिया और उनका बेस्ट प्रदर्शन 30 रन देकर 5 विकेट रहा।

सौरव गांगुली

पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली के नाम वनडे में 100 विकेट हैं। वह मध्यगति से गेंदबाजी करते थे। 11363 रन बनाने वाले गांगुली ने दो बार मैच में 5 विकेट लिए हैं। 1997 में पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने 16 रन देकर 5 विकेट लिए थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 July 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में स्पेन के हाथों एक्स्ट्रा टाइम में मिली 0-1 की दर्दनाक हार के बाद अर्जेंटीना के मुख्य कोच लियोनेल स्कालोनी बेहद भावुक…
 21 July 2026
नई दिल्ली: स्पेन बनाम अर्जेंटीना फाइनल के बाद मैदान पर ऐसा मंजर देखने को मिला जिसमे खेल जगत को शर्मसार कर दिया। दोनों टीम के खिलाड़ी आपस में हाथापाई करते…
 21 July 2026
नई दिल्ली: हरमनप्रीत कौर ने अपनी कप्तानी में भारत को लॉर्ड्स में खेला गया एतिहासिक टेस्ट मैच जितवाया। इसके साथ ही उन्होंने इतिहास के सुनहरे पन्नों में अपना नाम दर्ज…
 21 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हाल ही में भारत और इंग्लैंड के बीच खेली गई टी20 और वनडे सीरीज के हर मुकाबले में नजर…
 20 July 2026
फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में जहां एक तरफ विजेता टीमों का नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज होता है, वहीं दूसरी तरफ उन टीमों का दर्द भी कम नहीं होता…
 20 July 2026
नई दिल्ली: फीफा विश्व कप 2026 के फाइनल में स्पेन ने निको विलियम्स को 74वें में मैदान पर उतारा। वह स्टार्टिंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे। विंगर की भूमिका में…
 20 July 2026
लंदन: लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में भले ही भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन हिटमैन रोहित शर्मा के अद्भुत…
 20 July 2026
लंदन: लॉर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए तीसरे वनडे में भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ 27 रनों से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, रोहित शर्मा बेहतरीन लय में…
 20 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम का इंग्लैंड दौरा खत्म हो गया है। टी20 सीरीज में 4-0 से हारने के बाद टीम इंडिया वनडे सीरीज को भी नहीं जीत पाई। पहले मैच…
Advt.