Select Date:

5 भारतीय खिलाड़ी जो पिछले ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे टीम का थे हिस्सा, इस बार भी मिली जगह

Updated on 17-10-2025 12:55 PM
भारतीय क्रिकेट टीम 19 अक्टूबर से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज खेलेगी। दोनों टीमों के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज होगी। इसके मुकाबले पर्थ, एडिलेड और सिडनी में खेले जाएंगे। भारत इससे पहले 2020 में ऑस्ट्रेलिया में जाकर वनडे सीरीज खेला था। तब भी दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की सीरीज हुई थी। उसे ऑस्ट्रेलिया ने अपने नाम किया था। उस टीम में शामिल 5 खिलाड़ी इस बार भी ऑस्ट्रेलिया पहुंचे हैं। हम आपको उनके नाम बताते हैं।

विराट कोहली

भारतीय टीम ने 2020 में वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया का दौरा किया था तब विराट कोहली कप्तान थे। तीन मैचों की सीरीज में विराट के बल्ले से 173 रन निकले थे। उनकी सबसे बड़ी पारी 89 रनों की थी।

शुभमन गिल

शुभमन गिल अभी टीम इंडिया के वनडे कप्तान हैं। 2020 के दौरे पर उन्हें सिर्फ एक ही मैच खेलने का मौका मिला था। उस मुकाबले में गिल के बल्ले से 33 रन निकले थे। अन्य दो मुकाबलों में मयंक अग्रवाल ने पारी की शुरुआत की थी।

श्रेयस अय्यर

श्रेयस अय्यर 2020 के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर कोई कमाल नहीं कर पाए थे। तीन मैचों की सीरीज में उनके बल्ले से 19.67 की औसत से सिर्फ 59 रन निकले। हालांकि अय्यर का वनडे में करियर औसत 48 का है और इस बार ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे बड़ा खतरा होंगे।

केएल राहुल

केएल राहुल भी उस ऑस्ट्रेलिया दौरे पर कुछ खास नहीं कर पाए थे। राहुल ने तीनों मैचों में विकेटकीपर की भूमिका निभाई थी। एक मैच में उन्होंने 76 रनों की पारी खेली थी लेकिन बाकी दो में 12 और 5 रन बनाए।

कुलदीप यादव

उस समय कुलदीप यादव के करियर का सबसे मुश्किल समय चल रहा था। तीन मैचों की वनडे सीरीज में कुलदीप सिर्फ एक ही मैच खेल पाए थे और एक विकेट चटकाया था। हालांकि ऑस्ट्रेलिया की टीम के लिए इस दौरे पर कुलदीप सबसे बड़ा खतरा होंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.