5 लाख करोड़ स्वाहा... ट्रंप की ताजपोशी से बाजार धड़ाम, जोमैटो को भारी नुकसान, रिलायंस भी गिरा
Updated on
21-01-2025 02:05 PM
नई दिल्ली: घरेलू शेयर मार्केट में आज भारी गिरावट आई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पदभार ग्रहण करने के बाद कनाडा और मेक्सिको पर 25% टैरिफ लगाने की घोषणा की है। इससे निवेशक सतर्क रुख अपना रहे हैं। बीएसई सेंसेक्स में 750 अंक से अधिक गिरावट आई जबकि निफ्टी 50 भी 212 अंक गिरकर 23,200 से नीचे पहुंच गया। सेंसेक्स के शेयरों में जोमैटो सबसे ज्यादा 11 फीसदी गिरावट आई। दिसंबर तिमाही में कंपनी के कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट में 57% की गिरावट आई। रिलायंस इंडस्ट्रीज, अडानी पोर्ट्स, एनटीपीसी और एसबीआई के शेयरों में 2% की गिरावट आई। दूसरी ओर, अल्ट्राटेक सीमेंट, सन फार्मा, टाटा मोटर्स, एचसीएल टेक और टेक महिंद्रा बढ़त के साथ खुले। इस गिरावट से बीएसई लिस्टेड सभी कंपनियों का मार्केट कैप 5.21 लाख करोड़ रुपये घटकर 426.38 लाख करोड़ रुपये रह गया।
सुबह 11 बजे सेंसेक्स 703.15 अंक यानी 0.91% के साथ 76,370.29 अंक पर ट्रेड कर रहा था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 50 इंजेक्स 162.95 अंक यानी 0.7% गिरावट के साथ 23,181.80 अंक पर था। व्यक्तिगत शेयरों में डिक्सन टेक्नोलॉजीज ने तीसरी तिमाही के नतीजों के बाद 8.5% की गिरावट दर्ज की। सेक्टोरल मोर्चे पर निफ्टी ऑटो, एफएमसीजी, आईटी, मेटल, फार्मा, हेल्थकेयर और ऑयल एंड गैस में 0.4% से 1% की वृद्धि हुई। अमेरिकी बाजार सोमवार बंद थे, इसलिए ट्रंप के व्हाइट हाउस में लौटने की पहली प्रतिक्रिया मंगलवार को एशियाई मार्केट में महसूस की गई।
भारत को फायदा
जानकारों का कहना है कि ट्रंप 2.0 की शुरुआत में आर्थिक फैसलों पर ज्यादा स्पष्टता नहीं दिखी। अपने भाषण में उन्होंने एमिग्रेशन पर चीजें स्पष्ट की लेकिन टैरिफ पर तस्वीर साफ नहीं हुई। कनाडा और मैक्सिको पर संभावित 25% टैरिफ के संकेत से पता चलता है कि टैरिफ बढ़ोतरी नीति को धीरे-धीरे लागू किया जाएगा। संभावना है कि टैरिफ बढ़ोतरी में और देरी से डॉलर कमजोर होगा और बॉन्ड यील्ड में कमी आएगी। अगर ऐसा होता है, तो यह भारत जैसे उभरते बाजारों के लिए अच्छा होगा।
नई दिल्ली: इथेनॉल मिक्स पेट्रोल यानी E20 पर सवाल उठ रहे हैं। कई लोगों ने इससे गाड़ियों का इंजन खराब होने और माइलेज प्रभावित होने का दावा किया है। सरकार…
नई दिल्ली: वाहन मालिकों के लिए अच्छी खबर है। सरकार ने वाहन मालिकों पर अनुपालन बोझ कम करने के लिए छह साल तक पुरानी प्राइवेट बीएस-6 गाडि़यों वाहनों के लिए…
नई दिल्ली: वित्तीय मामलों से जुड़ी संसद की स्थायी समिति ने पिछले हफ्ते अपनी रिपोर्ट में क्रिप्टोकरंसी सहित वर्चुअल डिजिटल असेट्स के बारे में सरकार को सेल्फ रेगुलेटरी ऑर्गनाइजेशन (SRO)…
नई दिल्ली: FMCG सेक्टर की बड़ी कंपनी हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL) ने आज वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही का रिजल्ट जारी किया। जून तिमाही में कंपनी के कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट…
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक समूह टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की सालाना आम बैठक (AGM) अगले महीने होनी है। लेकिन इसमें अड़चन आ सकती है।…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव कम होने से आज शुरुआती कारोबार में कच्चे तेल में गिरावट आई है। अमेरिका और ईरान ने फिलहाल एकदूसरे के ठिकानों पर हमले रोक…