2022 के 5 मुकाबले जो टीम इंडिया को सालों तक देंगे दर्द, कभी नहीं भूला पाएंगे खिलाड़ी और फैंस
Updated on
28-12-2022 08:12 PM
भारतीय टीम ने 2022 की शुरुआत दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट मैच हार के साथ की थी। वहीं बांग्लादेश पर जीत के साथ साल का अंत किया। दोनों दोनों मैचों के बीच कई बड़े मुकाबले हुए। इसमें टी20 वर्ल्ड कप और एशिया कप भी शामिल हैं। टीम इंडिया दोनों टूर्नामेंट को अपने नाम नहीं कर पाई। हम आपको 2022 में भारतीय टीम को मिली उन 5 हार के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे फैंस के साथ ही खिलाड़ी कभी नहीं भूल पाएंगे।
बनाम बांग्लादेश पहला वनडे
भारतीय टीम इस मुकाबले को शायद ही कभी भूल पाए। मीरपुर में हुए मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम ने सिर्फ 186 रन बनाए थे। बांग्लादेश ने 136 रनों पर 5 विकेट खो दिये थे। इसके बाद मेहदी हसन मिराज ने नंबर-11 बल्लेबाज मुस्तफिजुर रहमान के साथ मिलकर अपनी टीम को जीत दिला दी। बनाम इंग्लैंड बर्मिंघम टेस्टभारतीय टीम इस टेस्ट मैच के पहले तीन दिन आगे चल रही थी। पहली पारी में 416 रन बनाने के बाद टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 284 रनों पर रोक दिया। फिर दूसरी पारी में 245 रन बनाए। लेकिन इंग्लैंड ने आखिरी पारी में 3 विकेट पर 378 रन बनाकर मुकाबले को अपने नाम कर लिया। जॉनी बेयरस्टो ने 142 और जो रूट ने 114 रनों की नाबाद पारी खेली थी। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए नाबाद 269 रनों की साझेदारी हुई।
बनाम पाकिस्तान एशिया कप
एशिया कप 2022 में सुपर-4 के पहले मुकाबले में भारत को पाकिस्तान के खिलाफ 5 विकेट से हार मिली थी। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 181 रन ठोक दिये। पाकिस्तान को आखिरी 12 गेंदों पर 26 रन चाहिए थे। भुवनेश्वर कुमार ने 19वें ओवर में 19 रन दिये और अंत में टीम मुकाबला हार गई।
बनाम श्रीलंका एशिया कप
एशिया कप में ही भारत को श्रीलंका के खिलाफ भी करारी हार मिली थी। इस हार ने टीम को टूर्नामेंट से भी बाहर कर दिया था। भारत ने 174 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका ने दो गेंद रहते जीत हासिल कर ली। इस मैच में भी भुवनेश्वर कुमार ने 19वें ओवर में 14 रन खर्च किये थे।
बनाम इंग्लैंड टी20 वर्ल्ड कप टी20 वर्ल्ड कप 2022 के सेमीफाइनल में टीम इंडिया को ऐसी शर्मनाक हार मिली, जो कभी नहीं भूलाई जा सकती है। भारत ने 6 विकेट पर 168 रन बनाए। इंग्लैंड ने सिर्फ 16 ओवर में विकेट खोये बिना लक्ष्य हासिल कर लिया। एलेक्स हेल्स ने 47 गेंदों पर 86 और बटलर ने 49 गेंदों पर 80 रन बनाए। इस हार के साथ टीम इंडिया शर्मनाक रूप से टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हुई।
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में स्पेन के हाथों एक्स्ट्रा टाइम में मिली 0-1 की दर्दनाक हार के बाद अर्जेंटीना के मुख्य कोच लियोनेल स्कालोनी बेहद भावुक…
नई दिल्ली: स्पेन बनाम अर्जेंटीना फाइनल के बाद मैदान पर ऐसा मंजर देखने को मिला जिसमे खेल जगत को शर्मसार कर दिया। दोनों टीम के खिलाड़ी आपस में हाथापाई करते…
नई दिल्ली: हरमनप्रीत कौर ने अपनी कप्तानी में भारत को लॉर्ड्स में खेला गया एतिहासिक टेस्ट मैच जितवाया। इसके साथ ही उन्होंने इतिहास के सुनहरे पन्नों में अपना नाम दर्ज…
नई दिल्ली: फीफा विश्व कप 2026 के फाइनल में स्पेन ने निको विलियम्स को 74वें में मैदान पर उतारा। वह स्टार्टिंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे। विंगर की भूमिका में…
लंदन: लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में भले ही भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन हिटमैन रोहित शर्मा के अद्भुत…
लंदन: लॉर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए तीसरे वनडे में भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ 27 रनों से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, रोहित शर्मा बेहतरीन लय में…