Select Date:

5 यादगार वनडे मुकाबले जो भारत और न्यूजीलैंड के बीच हुए, दो मैच कभी नहीं भूल पाएंगे भारतीय फैंस

Updated on 18-01-2023 07:39 PM
भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के बीच वनडे सीरीज की शुरुआत बुधवार को होगी। तीन मैचों की सीरीज का पहला मैच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम पर खेला जाएगा। दुनिया की नंबर एक टीम न्यूजीलैंड और भारत के बीच अभी तक कई यादगार वनडे हुए हैं। 1975 में मैनचेस्टर के मैदान पर दोनों टीमों की पहली बार भिड़ंत हुई थी। उस मुकाबले को न्यूजीलैंड ने जीता था। भारत को कीवी टीम के खिलाफ पहले 11 वनडे में सिर्फ दो जीत मिली। लेकिन फिर टीम इंडिया ने दमदार वापसी की। अभी 113 मैचों में भारत ने 55 और न्यूजीलैंड ने 50 जीते हैं, 7 मैच बेनतीजा और एक टाई रहा। लेकिन आखिरी 10 वनडे में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत सिर्फ एक को जीत पाया है। हम आपको दोनों टीमों के बीच हुए 5 यागदार वनडे मुकाबलों के बारे में बताने जा रहे हैं।

2019 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल

यह मुकाबला भारतीय फैंस कभी नहीं भूल पाएंगे। न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के वर्ल्ड चैंपियन बनने का सपना तोड़ दिया है। मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ट में न्यूजीलैंड ने 239 रन बनाए थे। टीम इंडिया की पारी 221 रनों पर ही सिमट गई। महेंद्र सिंह धोनी आखिर में रनआउट हुए थे और वह उनका आखिरी इंटरनेशनल मैच भी था।

तीसरा वनडे ऑकलैंड 2014

मार्टिल गुप्टिल के 111 और केन विलियमसन की 65 रनों की पारी ने न्यूजीलैंड को 314 रनों तक पहुंचा दिया। भारत ने तेज शुरुआत की लेकिन 79 के स्कोर पर टॉप-4 बल्लेबाज वापल लौट गए। इसके बाद धोनी और अश्विन ने फिफ्टी लगाई। लेकिन असली हीरो रविंद्र जडेजा थे। आखिरी ओवर में भारत को जीत के लिए 18 रन चाहिए थे। टीम ने 17 रन ठोका और मुकाबला टाई हो गया। जडेजा ने 46 गेंदों पर 66 रनों की तूफानी पारी खेली।

वर्ल्ड कप 2003

भारतीय तेज गेंदबाज जहीर खान ने मैच की पहली तीन गेंदों पर ही न्यूजीलैंड को दो झटके दे दिये। कीवी टीम इससे उबर नहीं पाई। टीम की पारी सिर्फ 146 रनों पर सिमट गई। भारत ने भी सिर्फ 21 रनों पर सचिन, सहवाग और गांगुली के विकेट खो दिये थे। लेकिन फिर मोहम्मद कैफ और राहुल द्रविड़ ने फिफ्टी लगाकर टीम को 7 विकेट से जीत दिला दी।

तीसरा वनडे कानपुर 2017

रोहित शर्मा ने 138 गेंदों पर 147 और विराट कोहली ने 106 गेंदों पर 113 रन बनाए। दूसरे विकेट के लिए दोनों ने 230 रन जोड़े। इसकी मदद से टीम इंडिया ने 6 विकेट पर 337 रन ठोक दिये। न्यूजीलैंड ने भी दमदार बल्लेबाजी की। कोलिन मुनरो (75), केन विलियमसन (64) और टॉम लाथम (65) की पारी से टीम लक्ष्य के करीब पहुंच गई। टीम को आखिरी ओवर में जीत के लिए 15 रन चाहिए थे। बुमराह ने 8 रन देकर एक विकेट लिया और भारत को 6 रनों से जीत मिली।

नॉकआउट ट्रॉफी फाइनल 2000

केन्या के नैरोबी में खेले गए नॉकआउट ट्रॉफी (चैंपियंस ट्रॉफी) को फाइनल में भारत ने 264 रन बनाए। सौरव गांगुली ने 117 और सचिन तेंदुलकर ने 69 रनों की पारी खेली। 141 पर पहला विकेट गिरने के बाद टीम इंडिया की पारी लड़खड़ा गई। टीम का अन्य कोई बल्लेबाज 25 रन के आंकड़े को भी नहीं पार कर पाया।

न्यूजीलैंड ने शुरुआत में लगातार विकेट खोये। 132 पर उनकी आधी टीम पवेलियन लौट चुकी थी। लेकिन क्रिस कैर्न्स ने 113 गेंदों पर नाबाद 102 रन बनाकर न्यूजीलैंड को दो गेंद रहते चैंपियन बना दिया। भारतीय टीम ने 23 रन अतिरिक्त में दिये थे, जो अंत में हार का कारण बनी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 July 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में स्पेन के हाथों एक्स्ट्रा टाइम में मिली 0-1 की दर्दनाक हार के बाद अर्जेंटीना के मुख्य कोच लियोनेल स्कालोनी बेहद भावुक…
 21 July 2026
नई दिल्ली: स्पेन बनाम अर्जेंटीना फाइनल के बाद मैदान पर ऐसा मंजर देखने को मिला जिसमे खेल जगत को शर्मसार कर दिया। दोनों टीम के खिलाड़ी आपस में हाथापाई करते…
 21 July 2026
नई दिल्ली: हरमनप्रीत कौर ने अपनी कप्तानी में भारत को लॉर्ड्स में खेला गया एतिहासिक टेस्ट मैच जितवाया। इसके साथ ही उन्होंने इतिहास के सुनहरे पन्नों में अपना नाम दर्ज…
 21 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हाल ही में भारत और इंग्लैंड के बीच खेली गई टी20 और वनडे सीरीज के हर मुकाबले में नजर…
 20 July 2026
फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में जहां एक तरफ विजेता टीमों का नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज होता है, वहीं दूसरी तरफ उन टीमों का दर्द भी कम नहीं होता…
 20 July 2026
नई दिल्ली: फीफा विश्व कप 2026 के फाइनल में स्पेन ने निको विलियम्स को 74वें में मैदान पर उतारा। वह स्टार्टिंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे। विंगर की भूमिका में…
 20 July 2026
लंदन: लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में भले ही भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन हिटमैन रोहित शर्मा के अद्भुत…
 20 July 2026
लंदन: लॉर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए तीसरे वनडे में भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ 27 रनों से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, रोहित शर्मा बेहतरीन लय में…
 20 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम का इंग्लैंड दौरा खत्म हो गया है। टी20 सीरीज में 4-0 से हारने के बाद टीम इंडिया वनडे सीरीज को भी नहीं जीत पाई। पहले मैच…
Advt.