लंबे समय से सुनने को मिल रहा है कि अपडेटेड किआ सॉनेट आने वाली है और अब खबर पक्की हो चुकी है कि 15 दिसंबर को नई किआ सॉनेट फेसलिफ्ट को अनवील किया जा सकता है और अगले साल की शुरुआत में इसकी कीमत का खुलासा किया जा सकता है। नई सॉनेट के एक्सटीरियर से लेकर इंटीरियर और यहां तक की फीचर्स में भी काफी सारे बदलाव देखने को मिलेंगे। सॉनेट फेसलिफ्ट में कुछ अडवांस ड्राइवर असिस्टेंट सिस्टम फीचर्स भी देखने को मिल सकते हैं।
अप्रिलिया आरएस 457 स्पोर्ट्स मोटरसाइकल को हाल के महीनों में अनवील किया गया था यह देखने में काफी जबरदस्त है। इस मोटरसाइकल में 450 सीसी का पैरेलेल ट्विन इंजन दिया गया है, जो कि 47 बीएचपी की मैक्सिमम पावर और 48.4 न्यूटन मीटर का पिक टॉर्क जेनरेट करता है। अप्रिलिया की इस बजट स्पोर्ट्स बाइक में फीचर्स भी कमाल के हैं और इसकी शुरुआती एक्स शोरूम प्राइस 3 लाख रुपये से ज्यादा हो सकती है।
सिंपल एनर्जी भारतीय बाजार में ओला इलेक्ट्रिक को कड़ी टक्कर देने की तैयारी में है और इस वास्ते वह इस महीने 15 अगस्त को अपने नए इलेक्ट्रिक को अनवील करने की तैयारी में है, जो कि सिंपल डॉयट वन है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज 150 किलोमीटर तक की हो सकती है और स्पीड के साथ ही फीचर्स के मामले में भी अच्छा होगा। सिंपल डॉट वन की एक्स शोरूम प्राइस एक लाख रुपये तक हो सकती है।
यामाहा आर3 के साथ ही यह जापानी कंपनी एक और मोटरसाइकल इस महीने भारत में लॉन्च करने की तैयारी में है, जो कि एमटी03 है। इस बाइक में भी 321 सीसी का पैरेलल ट्विन इंजन लगा है, जो कि 42 एचपी की मैक्सिमम पावर और 29.6 न्यूटन मीटर का पिक टॉर्क जेनरेट करेगा। केटीएम ड्यूक 390 और बीएमडब्ल्यू जी310आर जैसी मिड रेंज एडवेंचर बाइक से मुकाबले को आ रही यामाहा एमटी03 की एक्स शोरूम प्राइस 2 लाख रुपये से ज्यादा होगी।
यामाहा की इस मोटरसाइकल का लंबे समय से इंतजार चल रहा है। इस मोटरसाइकल को 321 सीसी के पैरेलल ट्विन इंजन के साथ पेश किया जाएगा, जो कि 40.4 बीएचपी की मैक्सिमम पावर और 29.4 न्यूटन मीटर का पिक टॉर्क जेनरेट करेगा। यामाहा आर3 लुक और फीचर्स के मामले में बेहद जबरदस्त होगी और इसकी संभावित कीमत 2 लाख रुपये से ज्यादा होगी।