Select Date:

5 खिलाड़ी जिनकी वजह से टीम इंडिया की कटी नाक, न्यूजीलैंड से घर में पहली बार हारे वनडे सीरीज

Updated on 19-01-2026 11:59 AM
नई दिल्ली: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे इंदौर के होलकर स्टेडियम में 18 जनवरी को खेला गया। यह निर्णायक मुकाबला न्यूजीलैंड ने 41 रन से जीत लिया। इसी के साथ न्यूजीलैंड ने सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली। न्यूजीलैंड ने पहली बार भारत में वनडे सीरीज जीती। तीसरे वनडे में न्यूजीलैंड ने भारत को 338 रन का टारगेट दिया और 296 पर टीम इंडिया को ऑल आउट कर दिया। ऐसे में हम आपको बताने वाले हैं उन 5 भारतीय प्लेयर्स के बारे में, जिनकी वजह से भारत इंदौर वनडे हारा और टीम इंडिया के हाथ से सीरीज भी निकल गई।

रोहित शर्मा

भारत के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का बल्ला तीसरे वनडे में खामोश रहा। वह सिर्फ 11 रन बनाकर आउट हो गए। टीम इंडिया को 338 रन के टारगेट को चेज करते हुए अपने अनुभवी खिलाड़ी रोहित शर्मा की जरूरत थी। हालांकि, वह फेल हो गए। हिटमैन के लिए यह वनडे सीरीज अच्छी नहीं रही।

श्रेयस अय्यर

उपकप्तान श्रेयस अय्यर का बल्ला भी इंदौर में खेले गए वनडे में खामोश रहा। श्रेयस अय्यर सिर्फ 3 रन बनाकर आउट हो गए। उनसे भी बड़े रनचेज में बड़ी पारी की उम्मीद थी।

रविंद्र जडेजा

भारत के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा बल्ले और गेंद दोनों से ही न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में अपनी छाप नहीं छोड़ पाए। गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 6 ओवर में 41 रन दिए और 1 भी विकेट नहीं लिया। इसके अलावा बल्लेबाजी में जब विराट कोहली को उनके साथ की जरूरत थी तो जडेजा ने बड़ा शॉट लगाने के चक्कर में अपनी विकेट गंवा दी। वह 12 रन बनाकर आउट हो गए।

केएल राहुल

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में शतक लगाने वाले केएल राहुल भी विराट कोहली का साथ नहीं दे पाए। राहुल 6 गेंद में 1 रन बनाकर आउट हो गए। अगर राहुल विराट का क्रीज पर साथ देते और साझेदारी बनाते तो मैच का रिजल्ट कुछ और हो सकता था।

कुलदीप यादव

चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव तीसरे वनडे में काफी महंगे साबित हुए। उन्होंने 6 ओवर में सिर्फ 1 विकेट लिया और 48 रन खर्च किए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 July 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में स्पेन के हाथों एक्स्ट्रा टाइम में मिली 0-1 की दर्दनाक हार के बाद अर्जेंटीना के मुख्य कोच लियोनेल स्कालोनी बेहद भावुक…
 21 July 2026
नई दिल्ली: स्पेन बनाम अर्जेंटीना फाइनल के बाद मैदान पर ऐसा मंजर देखने को मिला जिसमे खेल जगत को शर्मसार कर दिया। दोनों टीम के खिलाड़ी आपस में हाथापाई करते…
 21 July 2026
नई दिल्ली: हरमनप्रीत कौर ने अपनी कप्तानी में भारत को लॉर्ड्स में खेला गया एतिहासिक टेस्ट मैच जितवाया। इसके साथ ही उन्होंने इतिहास के सुनहरे पन्नों में अपना नाम दर्ज…
 21 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हाल ही में भारत और इंग्लैंड के बीच खेली गई टी20 और वनडे सीरीज के हर मुकाबले में नजर…
 20 July 2026
फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में जहां एक तरफ विजेता टीमों का नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज होता है, वहीं दूसरी तरफ उन टीमों का दर्द भी कम नहीं होता…
 20 July 2026
नई दिल्ली: फीफा विश्व कप 2026 के फाइनल में स्पेन ने निको विलियम्स को 74वें में मैदान पर उतारा। वह स्टार्टिंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे। विंगर की भूमिका में…
 20 July 2026
लंदन: लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में भले ही भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन हिटमैन रोहित शर्मा के अद्भुत…
 20 July 2026
लंदन: लॉर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए तीसरे वनडे में भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ 27 रनों से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, रोहित शर्मा बेहतरीन लय में…
 20 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम का इंग्लैंड दौरा खत्म हो गया है। टी20 सीरीज में 4-0 से हारने के बाद टीम इंडिया वनडे सीरीज को भी नहीं जीत पाई। पहले मैच…
Advt.