हर कोई यही सवाल कर रहा है कि सरफराज खान को मौका कब मिलेगा। 37 फर्स्ट क्लास मैचों में सरफराज के नाम 79.65 की औसत से 3505 रन हैं। उन्होंने 13 शतक ठोके हैं। रणजी में रनों का अंबार लगा रहे हैं। इसके बाद भी मुंबई के इस खिलाड़ियों को एक बार फिर टेस्ट टीम में मौका नहीं दिया गया।
