5 गगनचुंबी छक्के, 83 रन की तूफानी पारी, टीम इंडिया में आते ही और खतरनाक हो गया यह बल्लेबाज
Updated on
31-07-2023 02:30 PM
पुडुचेरी: सितंबर-अक्टूबर 2023 में चीन के हांगझू में एशियाई खेल होने वाले हैं। इस मेगा इवेंट में पहली बार भारतीय मेंस क्रिकेट टीम हिस्सा लेने जा रही है। आईपीएल में जबरदस्त फॉर्म दिखाने वाले शिवम दुबे की भारतीय टीम में वापसी हुई है। अपने कमबैक को उन्होंने देवधर ट्रॉफी के राउंड रोबिन मैच में विस्फोटक पारी से सेलिब्रेट किया। इस वनडे टूर्नामेंट में नॉर्थ जोन के खिलाफ 260 रन का चेज करते हुए वेस्ट जोन की टीम सिर्फ 90 रन पर तीन विकेट गंवा चुकी थी। पांचवें नंबर पर बैटिंग करने आए इस बाएं हाथ के ऑलराउंडर ने पहले टीम को संभाला और फिर टॉप गियर लगाते हुए 78 गेंद में नाबाद 83 रन कूट दिए। इस दौरान उनके बल्ले से तीन चौके और पांच छक्का भी आया।
धोनी ने दिलाया पुराना कॉन्फिडेंस विस्फोटक बैटिंग के साथ-साथ शिवम दुबे मध्यम गति के गेंदबाज भी हैं। इसी ऑलराउंड क्षमता के बूते उन्हें 2019 में टी-20 इंटरनेशनल से भारतीय टीम के लिए पहला मैच खेलना का मौका मिला। बाद में वनडे डेब्यू भी कर लिया। शिवम दुबे एक वक्त हार्दिक पंड्या का विकल्प माने जाते थे। भारत के लिए एक वनडे और 13 टी-20 खेलने के बाद उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। आईपीएल 2022 में चेन्नई सुपरकिंग्स में आने के बाद से वह लगातार बढ़िया कर रहे हैं। इस सीजन तो 16 मैच में तीन अर्धशतक के बूते 418 रन बनाए। यही कारण है कि उन्हें दोबारा भारतीय टीम में जगह भी मिल गई।
टॉप पर चल रही साउथ जोन कप्तान मयंक अग्रवाल ने 88 गेंद पर 84 रन बनाए और दूसरे विकेट के लिए साई सुदर्शन (53) के साथ 118 रन की साझेदारी की। इसके बूते साउथ जोन ने में ईस्ट जोन को पांच विकेट से हराया। यह मयंक की लगातार तीसरी फिफ्टी थी। वासुकी कौशिक और साई किशोर ने 3-3 विकेट लेकर ईस्ट की टीम को 46 ओवर में 229 रन पर आउट कर दिया। ओपनर विराट सिंह ने सबसे ज्यादा 49 रन बनाए। साउथ ने इस लक्ष्य को 44.2 ओवर में हासिल कर लिया। चार मुकाबलों में लगातार चौथी जीत के बाद साउथ जोन ने टॉप पर खुद को और मजबूत किया।
सेंट्रल की पहली जीत स्पिनरों की उम्दा गेंदबाजी के बाद शिवम चौधरी (85) और यश दुबे (72) के बीच दूसरे विकेट के लिए 153 रन की साझेदारी हुई। इससे सेंट्रल जोन ने नॉर्थ ईस्ट जोन को आठ विकेट से रौंद दिया। नॉर्थ ईस्ट की टीम 49 ओवर में 164 रन बनाकर आउट हो गई। सेंट्रल ने इस आसान लक्ष्य को 33 ओवर में ही दो विकेट खोकर हासिल कर लिया। सेंट्रल की चार मुकाबलों में यह पहली जीत है।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…