Select Date:

अकाल के दरवाजे पर खड़े हैं 45 देशों के पांच करोड़ लोग

Updated on 24-09-2022 05:41 PM

संयुक्त राष्ट्र के खाद्य प्रमुख ने गुरुवार को चेतावनी देते हुए कहा कि दुनिया बेहद विकराल स्थिति का सामना कर रही है। संयुक्त राष्ट्र के खाद्यान्न प्रमुख ने खासकर खाड़ी देशों और अरबपति दानदाताओं से इस संकट से उबरने के लिए कुछ दिनों का मुनाफा दान करने का अनुरोध भी किया, ताकि उर्वरक आपूर्ति के मौजूदा संकट और अगले साल होने वाली खाद्यान्न की कमी से निपटा जा सके। 

विश्व खाद्य कार्यक्रम (डब्ल्यूएफपी) के कार्यकारी निदेशक डेविड बेस्ली ने एसोसिएटेड प्रेस को दिये एक साक्षात्कार में कहा, ‘‘अन्यथा, पूरी दुनिया में अराजकता पैदा होने वाली है।’’ उन्होंने कहा, “दुनिया भर में लोग पीड़ित हैं और मर रहे हैं। जब हर पांच सेकेंड में एक बच्चा भूख से मरता है तो हमें शर्म आनी चाहिए।’’ बेस्ली ने कहा कि जब उन्होंने साढ़े पांच साल पहले डब्ल्यूएफपी की कमान संभाली थी, तब दुनिया भर में केवल आठ करोड़ लोग भुखमरी के कगार पर पहुंच रहे थे, लेकिन जलवायु समस्या के कारण यह संख्या बढ़कर 13.5 करोड़ पहुंच गयी है।

उन्होंने कहा कि इसके बाद जब 2020 में कोविड-19 महामारी शुरू हुई तो यह संख्या 27.6 करोड़ तक पहुंच गयी है और इन लोगों को नहीं पता कि उनके लिए अगले पहर का भोजन कहां से आएगा। बेस्ली ने कहा कि अंत में, रूस ने 24 फरवरी को यूक्रेन पर आक्रमण कर दिया, जिसके परिणामस्वरूप युद्ध शुरू हुआ तथा खाद्य, उर्वरक और ऊर्जा संकट की स्थिति पैदा होने की वजह से यह संख्या 34.5 करोड़ तक जा पहुंची है।

उन्होंने कहा, ‘‘इनमें से 45 देशों के पांच करोड़ लोग दुर्भिक्ष के दरवाजे पर दस्तक दे रहे हैं। अगर हमने इन लोगों को सहायता नहीं पहुंचाई तो 2007-2008 तथा 2011 की तरह ही अकाल, भुखमरी, राष्ट्रों की अस्थिरता की स्थिति पैदा होगी और बड़े पैमाने पर पलायन होगा।’’ बेस्ली विश्व के नेताओं से मिलते रहे हैं और खाद्य संकट के बारे में चेतावनी देने के लिए इस सप्ताह की आमसभा की बैठक से जुड़े कार्यक्रमों को संबोधित कर रहे हैं। डब्ल्यूएफपी प्रमुख ने कहा कि उन्होंने बुधवार रात अरबपतियों के एक समूह से भी मुलाकात की और उन्हें उनका ‘नैतिक दायित्व’ बताया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 July 2026
ढाका: बांग्लादेश सरकार ने कहा है कि भारत से शेख हसीना का लौटना काफी हद तक नरेंद्र मोदी सरकार के सहयोग पर निर्भर करेगा। तारिक रहमान सरकार में विदेश राज्य…
 17 July 2026
काठमांडू: नेपाल में ये मांग तेजी से उठ रही है कि अगर भारत चीनी कंपनियों के लिए अपने दरवाजे खोल सकता है तो काठमांडू फिर बीजिंग से समझौता क्यों ना…
 17 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) के चेयरमैन बिलावल भुट्टो जरदारी ने पीओके में प्रदर्शनकारियों को उनकी कश्मीरी पहचान के आधार पर निशाना बनाए जाने का बचाव किया है। पाकिस्तान के…
 17 July 2026
इस्लामाबाद: मानसून की बारिश शुरू होने के साथ ही पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की मरियम नवाज के नेतृत्व वाली सरकार की चिंता बढ़ गई है। सरकार ने अपने सिंचाई विभाग…
 17 July 2026
हेग: भारत ने इस हफ्ते संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में अस्थाई सीट के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। लेकिन दूसरी तरफ UN सिस्टम में उसकी मौजूदगी का एक…
 16 July 2026
न्यूयॉर्क/इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र में गुहार लगाते हुए कहा है कि भारत के सिंधु जल संधि सस्पेंड करने से देश के 24 करोड़ लोगों की जिंदगी खतरे में है।…
 16 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की मीडिया में दावा किया गया है कि चीन से उसे जल्द J-35 स्टील्थ फाइटर जेट मिलने जा रहा है। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि चीन…
 16 July 2026
इस्लामाबाद/बीजिंग: चीन की कड़ी चेतावनी के बाद पाकिस्तान ने बलूचिस्तान में सीपीईसी प्रोजेक्ट की सुरक्षा में पूरी ताकत झोंक दी है। पाकिस्तान ने बुधवार को कहा है कि वो बलूचिस्तान…
 16 July 2026
रोम: इटली की सुप्रीम कोर्ट ने पाकिस्तानी मूल की समन अब्बास की हत्या के मामले में दोषी ठहराए गए माता-पिता समेत परिवार के 4 सदस्यों की उम्रकैद की सजा को…
Advt.