रिलायंस जैसी कंपनी में इंटर्नशिप के साथ हर महीने 5,000 रुपये, कहां मिल रहे 1 लाख से ज्यादा मौके
Updated on
21-02-2025 12:49 PM
नई दिल्ली: प्राइम मिनिस्टर इंटर्नशिप स्कीम के पायलट के दूसरे राउंड में आवेदन लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसमें देश के 738 से अधिक जिलों में देश की टॉप 300 से अधिक कंपनियों की ओर से 1 लाख 19 हजार से अधिक इंटर्नशिप ऑफर की जा रही है। 21 से 24 साल तक के बेरोजगार युवा इस स्कीम में 12 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं। इस राउंड में आवेदक अपने पसंदीदा जिले, राज्य और सेक्टर के आधार पर आखिरी तारीख तक अधिकतम 3 इंटर्नशिप्स के लिए आवेदन कर सकते हैं। यानी कैंडिडेट को एक ऑफर पसंद नहीं आए, तो दूसरा आवेदन दे सकता है, दूसरा भी पसंद न आए, तो तीसरा आवेदन दे सकता है।
कंपनी मामलों के मंत्रालय के मुताबिक, https://pminternship.mca.gov.in/ के जरिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसके लिए कोई फीस नहीं देनी होगी। ऐसे युवा ही इस स्कीम का लाभ ले सकते हैं, जो न तो फुल टाइम रोजगार में हो और न ही कहीं पर फुल टाइम एजुकेशन ले रहे हों। साथ ही, उनके परिवार में किसी सदस्य के पास सरकारी नौकरी नहीं होनी चाहिए और परिवार में किसी भी सदस्य की सालाना कमाई 4 लाख रुपये से अधिक न हो। परिवार के सदस्यों में आवेदक, उसके पति या पत्नी और माता-पिता की गिनती होगी।
यहां मिलेगा चांस
विकसित होने की राह पर बढ़ रही इंडियन इकॉनमी को अंदर की बात पैदा करने की जरूरत है। आर्थिक समीक्षा के मुताबिक, साल 2030 तक हर साल करीब 78.5 लाख रोजगार कॉलेज से निकलने वाले लगभग हर दो में से एक युवा के पास रोजगार पाने लायक स्किल नहीं है। इसे देखते हुए सरकार ने पीएम इंटर्नशिप स्कीम शुरू की। इससे युवाओं को इंडस्ट्री की जरूरतों के मुताबिक कौशल सीखने का मौका मिल रहा है। इस स्कीम का दायरा बढ़ाने और इसे पायलट फेज से आगे औपचारिक रूप से बड़े पैमाने पर चलाने की जरूरत है। इस दूसरे राउंड में ऑयल, गैस एड एनर्जी बैंकिंग एंड फाइनैंशल सर्विसेज, ट्रैवल, ऑटोनोटिक, मेटल्स एंड माइनिंग, मैन्युफैक्चरिंग, FMCG सहित कई सेक्टरों की RIL, HDFC बैंक, ONGC आयशर मोटर्स, NTPC, मात्रति सुजुकी और L&T जैसी कई कंपनिया इंटर्नशिप कराएंगी। 10वी पास लोगों के लिए 24696, ITI कलों के लिए 23629, डिप्लोमा धारकों के लिए 18589, 12वीं पास के लिए 15142 और ग्रैजुएट लोगों के लिए 36901 इंटर्नशिप के मौके है।
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक समूह टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की सालाना आम बैठक (AGM) अगले महीने होनी है। लेकिन इसमें अड़चन आ सकती है।…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव कम होने से आज शुरुआती कारोबार में कच्चे तेल में गिरावट आई है। अमेरिका और ईरान ने फिलहाल एकदूसरे के ठिकानों पर हमले रोक…
नई दिल्ली: मार्च से जून के बीच विदेशी निवेशकों ने भारतीय बाजार में भारी बिकवाली की। लेकिन जुलाई में यह सिलसिला टूट गया। जुलाई में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPIs) ने…
नई दिल्ली: रेयर अर्थ को नए जमाने की टेक्नोलॉजी की रीढ़ कहा जाता है। इनका यूज इलेक्टिक वीकल, इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन और डिफेंस में होता है। अभी इसकी सप्लाई चेन पर…
नई दिल्ली: होर्मुज जलडमरूमध्य में एक बार फिर से संकट गहरा गया है। यही वजह है कि कच्चे तेल की ढुलाई पर एक बार फिर से जियोपोलिटकल रिस्क प्रीमियम (Geopolitical…
नई दिल्ली: सरकार ने अनुराग जैन को नीति आयोग का नया सीईओ नियुक्त किया है। अनुराग जैन मध्य प्रदेश कैडर के 1989 बैच के IAS अधिकारी हैं। कैबिनेट की नियुक्ति…