अमेरिका के कैलिफोर्निया में 5.5 तीव्रता का भूकंप, पढ़िए देश-दुनिया की अन्य बड़ी खबरें
Updated on
12-05-2023 08:29 PM
भारत में सियासी माहौल गर्म है। 13 तारीख को कर्नाटक विधानसभा चुनाव के परिणाम आएंगे। साथ ही यूपी स्थानीय निकाय चुनाव परिणाम पर देश की नजर है। वहीं पाकिस्तान में इमरान खान को लेकर चल ही घमासान नए मोड़ पर पहुंच गया है। इस लिहाज से शुक्रवार का दिन अहम होने जा रहा है। यहां पढ़िए शुक्रवार, 12 मई की देश-दुनिया की बड़ी खबरें
अमेरिका के कैलिफोर्निया में भूकंप
अमेरिका के कैलिफोर्निया में भूकंप के तेज झटके महसूस हुए हैं। अब तक की जानकारी के मुताबिक, पूर्वी तट से 4 किमी दक्षिण पश्चिम में 5.5 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप की गहराई 1.5 किलोमीटर थी। किसी तरह के जान-मान के नुकसान की खबर नहीं है।
ओडिशा में पूर्व विधायक के आवास समेत 10 ठिकानों पर छापा
आयकर विभाग के अधिकारियों ने गुरुवार को ओडिशा के चंपुआ क्षेत्र के पूर्व विधायक सनातन महाकुड़ के आवास और कार्यालय समेत 10 ठिकानों पर छापेमारी की। इस छापेमारी में भारी मात्रा में नकदी बरामद होने की बात कही जा रही है। आयकर अधिकारियों की ओर से इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी गई है। देर शाम खबर लिखे जाने तक छापेमारी जारी थी।
आयकर टीम ने महाकुड़ के भुवनेश्वर स्थित शहीद नगर के आवास, झारपड़ा, क्योंझर, जोड़ा, चंपुआ कार्यालय सहित पैतृक गांव नंबीरा और उच्चीबाली ग्राम स्थित कैंप कार्यालय में छापेमारी की। वहीं, भुवनेश्वर में कई निर्माणाधीन आवासीय भवनों की भी तलाशी ली गई। इसके अलावा महाकुड़ के करीबियों तथा उनके कार्यालय के कर्मचारियों के ठिकानों पर भी छापेमारी की जा रही है।
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…