Select Date:

संसद में शीतकालीन सत्र का 5 वां दिन:डिंपल यादव को ओम बिड़ला ने दिलाई शपथ

Updated on 12-12-2022 05:37 PM

संसद का शीतकालीन सत्र बुधवार 7 दिसंबर से शुरू हो चुका है। आज 5वां दिन है। दोनों सदनों की कार्रवाई सोमवार सुबह 11 बजे शुरू हुई। आज सबसे पहले संसद में मैनपुरी से जीतीं डिंपल यादव को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने शपथ दिलाई।

लोकसभा में आज मल्टी स्टेट को-ऑपरेटिव सोसायटी अमेंडमेंट बिल पास हो सकता है। वहीं एनर्जी कन्जर्वेशन अमेंडमेंट बिल पर भी राज्य सभा में चर्चा हो सकती है। देश की विदेश नीति पर बनी संसदीय समिति की रिपोर्ट को भी पेश किया जाएगा।

जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा SC/ST संशोधन 2022 बिल करेंगे। यह बिल यूपी के कुछ जिलों में गोंडों और संबंधित जनजातियों को ST में शामिल करने के लिए संशोधन करना चाहता है।

आज इन बिलों को पेश किया जाएगा…

  • लोकसभा में आज एंटी मैरीटाइम पाइरेसी बिल, 2019 भी पेश किया जाएगा। इसे फॉरेन मिनिस्टर एस. जयशंकर पेश करेंगे।
  • राज्यसभा में द एनर्जी कंसर्वेशन अमेंडमेंड बिल 2022 पर चर्चा होगी। लोकसभा से ये बिल पास हो चुका है।
  • गृह मंत्री अमित शाह लोकसभा में मल्टी स्टेट कोओपरेटिव सोसाइटीज (अमेंडमेंड) बिल, 2022 को पेश करेंगे।
  • राज्यसभा में YSRCP सांसद वी विजयसाई रेड्डी ने तत्काल ऋण ऐप द्वारा ब्लैकमेल और जबरन वसूली की बढ़ती घटनाओं पर शून्यकाल नोटिस दिया।

मनीष तिवारी ने प्राइवेट मेंबर बिल पेश किया
कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने लोकसभा में एक प्राइवेट मेंबर बिल पेश किया है। यह बिल इलेक्शन कमीशन की स्वतंत्रता और स्वायत्तता पर बढ़ती चिंता पर है। बिल में इलेक्शन कमीशन को और भी ज्यादा पावर देने की बात कही गई है। इसमें हाई लेवल कमेटी बनाने की मांग की गई है, जो कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में विपक्ष के नेता, CJI मिलकर मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति करेंगे।

जनसंख्या नियंत्रण कानून उठाने की उठ चुकी मांग
लोकसभा में भाजपा के सत्यदेव पचौरी ने शून्यकाल में जनसंख्या नियंत्रण कानून उठाने की मांग की। उन्होंने कहा- देश में खेती और आवासीय भूमि सीमित है। कई संसाधन सीमित हैं। बेरोजगारी बढ़ रही है। ऐसे में जनसंख्या नियंत्रण के लिए कानून बनाना जरूरी हो गया है।

16 बिल पेश करेगी केंद्र सरकार
संसद का यह सत्र 17 दिनों तक चलने वाला है। इस दौरान सरकार संसद में 16 बिल पेश करेगी। पहले दिन जहां राज्यसभा में वन्य जीव संरक्षण (संशोधन) विधेयक 2022 पर चर्चा हुई, जबकि लोकसभा में जनसंख्या नियंत्रण कानून लाने की मांग उठी।

राज्य सभा के 258वें सत्र का पहला दिन उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के लिए भी खास रहा, जो बतौर राज्यसभा स्पीकर कार्रवाई का उनका पहला दिन था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
 23 July 2026
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
 23 July 2026
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्‍यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्‍लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
 23 July 2026
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
 23 July 2026
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
 23 July 2026
पटना: बिहार में दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट छात्र और कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर माहौल गरम है। पटना में भी उसी तर्ज पर बुधवार को छात्रों ने…
 22 July 2026
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
 22 July 2026
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
 22 July 2026
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…
Advt.