6 और फिर 6... 9 खिलाड़ी घेरकर खड़े थे, नाथन लायन कर रहे थे बॉलिंग, फिर सचिन तेंदुलकर ने यूं निकाली हेकड़ी
Updated on
02-03-2023 08:14 PM
नई दिल्ली: मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहे लगभग 10 वर्ष हो गए हैं। इसके बावजूद अक्सर उनकी बैटिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आ ही जाता है। खाकसर तब जब टीम इंडिया मैदान पर किसी टीम के खिलाफ स्ट्रगल कर रही होती है। इंदौर टेस्ट में जब भारतीय सूरमा 109 रनों पर ढेर हुए तो मास्टर का 2013 का एक वीडियो वायरल होने लगा। हालांकि, इसकी एक और वजह उमेश यादव के दो छक्के भी रहे।
सचिन तेंदुलकर ने चेन्नई में खेले गए टेस्ट में गजब की बैटिंग की थी। लगभग 40 वर्ष के सचिन के बल्ले में 18 वर्ष की धार देखने को मिल रही थी। उन्होंने पहली पारी में 81 रन बनाए थे और उनका विकेट नाथन लायन ने झटका था। दूसरी पारी में नाथन लायन और अपने अनुशासित खेल के लिए मशहूर सचिन तेंदुलकर का एक बार फिर आमना-सामना हुआ। क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने बैक टू बैक दो गेंदों में छक्के उड़ाकर इतिहास रच दिया था।
टेस्ट इतिहास में सिर्फ 3 बल्लेबाजों ने पहली दोनों गेंदों पर छक्के लगाए हैं। फोफी विलियम्स ने 1948, सचिन तेंदुलकर ने 2013 और उमेश यादव ने 2019 में यह कारनामा किया है।
रिकॉर्ड के झरोखे से
दरअसल, भारत को जीत के लिए 14 रनों की जरूरत थी तभी वीरेंद्र सहवाग को नाथन लायन ने कप्तान माइकल क्लार्क के हाथों कैच आउट कर दिया। वह 19 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद मैदान पर सचिन तेंदुलकर आए। लायन ने सचिन को आउट करने के लिए जाल बिछाया। विकेटकीपर और गेंदबाज के अलावा 7 फील्डरों को सचिन का कैच लपकने के लिए लगा दिए।
सचिन तो सचिन ही ठहरे। उन्होंने पहली दोनों गेंदों पर हवाई शॉट खेलते हुए लॉन्ग ऑन बाउंड्री के बाहर हवाई यात्रा के लिए भेज दिया। सचिन के तेवर देखकर हर कोई हैरान था। यहां आक्रामक फील्डिंग की वजह से तो सचिन ने छक्के लगाए ही थी, साथ ही पहली पारी में नाथन लायन की गेंद पर आउट होने का गुस्सा भी था। खैर, भारत ने यह मैच 8 विकेट से अपने नाम किया था और सचिन ने अपना नाम अनोखे रिकॉर्ड लिस्ट में दर्ज करा लिया था।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…