Select Date:

हिमाचल के 6% वोटर्स ने भाजपा को हराया:2% ज्यादा वोट मिले तो कांग्रेस को 19 सीट का फायदा हुआ

Updated on 09-12-2022 05:44 PM

हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर से सरकार बदलने की परंपरा जारी रही। राज्य की 68 सीटों में से कांग्रेस ने 40 सीटें जीतकर बहुमत, यानी 35 का आंकड़ा पार कर लिया। वहीं रिवाज बदलने का नारा देने वाली भाजपा 44 से 25 सीटों पर सिमट गई। उसे 19 सीटों का नुकसान हुआ। 3 सीटों पर निर्दलियों ने जीत दर्ज की। एंटी इन्कम्बेंसी, परफॉर्मेंस, टिकट बंटवारा या फिर अपनों की बगावत।

1. लोगों की नाराजगी और रिकॉर्ड वोटिंग
2022 के चुनाव में हिमाचल में रिकॉर्ड 76% वोटिंग हुई। यह अब तक का रिकॉर्ड रहा। हालांकि, पिछले 37 साल में हिमाचल में वोट प्रतिशत बढ़े या घटे सत्ताधारी दल को सरकार गंवानी पड़ी है। इस बार सरकारी कर्मचारी और सेब किसान सरकार से नाराज थे। नतीजा, भाजपा को पिछले चुनाव के मुकाबले इस बार 6% कम वोट मिले।

इसमें से 2% वोट कांग्रेस के खाते में शिफ्ट हुए, जबकि बाकी के 4% निर्दलीय और आम आदमी पार्टी के खाते में गए। कांग्रेस को इससे 19 सीटों का फायदा हुआ। पिछली बार की तरह इस बार भी निर्दलीय 3 सीट जीतने में कामयाब हुए। वहीं पहली बार मैदान में उतरी आम आदमी पार्टी भी 1.1% वोट लेने में कामयाब रही।

2. प्रेम कुमार धूमल की अनदेखी महंगी पड़ी
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर एवं पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के गृह जिले हमीरपुर में भाजपा का सूपड़ा साफ हो गया। यहां की 5 में से 4 सीटें कांग्रेस और 1 निर्दलीय ने जीती। इस बार धूमल ने खुद चुनाव नहीं लड़ा। पूरे चुनाव में धूमल कैंप शांत रहा, क्योंकि पिछले 5 साल के दौरान नड्‌डा और CM जयराम ठाकुर ने धूमल कैंप के लोगों को साइडलाइन कर रखा।

हालांकि, अनुराग ठाकुर ने हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में सभाएं कीं, लेकिन खुद धूमल खास एक्टिव नहीं रहे। ऐसी चर्चाएं रहीं कि अंदरखाते धूमल कैंप भी नहीं चाहता था कि इस बार पार्टी चुनाव जीते।

3. BJP को उलटा पड़ा टिकट काटने का दांव
भाजपा ने चुनाव से पहले अपने सिटिंग विधायकों के प्रति लोगों की नाराजगी को पहले ही भांप लिया था, लेकिन वह इससे निपटने की रणनीति में फेल हो गई। जिन 10 सिटिंग MLA के टिकट काटे, उन्होंने अंदरखाते बगावत कर दी। कई ऐसे MLA को टिकट दे दी गईं जिनका विरोध हुआ। यह लोग भी जीत नहीं सके। धर्मपुर सीट से लगातार 7 चुनाव जीतने का रिकॉर्ड बना चुके मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर की जगह उनके बेटे रजत ठाकुर को टिकट दिया, लेकिन वह भी हार गए।

4. भाजपा के 21 बागी भारी पड़े
टिकट वितरण के बाद राज्य की 68 में से 21 सीटों पर भाजपा में बगावत हो गई। किन्नौर में पूर्व MLA तेजवंत नेगी ने टिकट न मिलने पर निर्दलीय चुनाव लड़ा और वहां भाजपा हार गई। देहरा सीट पर भी निर्दलीय चुनाव लड़े होशियार सिंह ने लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की। चुनाव से पहले भाजपा ने होशियार सिंह को पार्टी में शामिल तो किया, लेकिन टिकट नहीं दिया।

इसके बाद उन्होंने भाजपा छोड़कर चुनाव लड़ा। फतेहपुर सीट पर पार्टी उपाध्यक्ष कृपाल परमार की बगावत से मंत्री राकेश पठानिया हार गए। कुल्लू और मनाली सीट पर भी भाजपा के बागियों ने पार्टी उम्मीदवारों की हार में अहम भूमिका निभाई। नालागढ़ सीट पर BJP के बागी केएल ठाकुर निर्दलीय जीत गए। चंबा सदर सीट पर पहले टिकट देने और फिर वापस ले लेने की वजह से बागी हुई इंदिरा कपूर के कारण भाजपा को कांग्रेस के हाथों हार मिली।

5. मंत्रियों को दोबारा टिकट देना महंगा पड़ा
इस बार भाजपा सरकार के 10 में से 8 मंत्री चुनाव हार गए। चुनाव हारने वाले मंत्रियों में सुरेश भारद्वाज, रामलाल मारकंडा, वीरेंद्र कंवर, गोविंद सिंह ठाकुर, राकेश पठानिया, डॉ. राजीव सैजल, सरवीण चौधरी, राजेंद्र गर्ग शामिल रहे। CM जयराम ठाकुर के अलावा बिक्रम ठाकुर और सुखराम चौधरी ही चुनाव जीत पाए।

दरअसल जयराम के मंत्रियों को लेकर लोगों में जबर्दस्ती नाराजगी थी। लोगों को ये शिकायत रही कि इन मंत्रियों तक पहुंचना बेहद मुश्किल रहा। उनके जरूरी काम भी ये मंत्री नहीं करवाते थे। वर्क फ्रंट पर भी इन मंत्रियों की परफार्मेंस बेहद खराब रही। चुनाव से पहले कराए गए सर्वे के बाद भी कई मंत्रियों को मैदान में उतारना गलत फैसला रहा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
 23 July 2026
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
 23 July 2026
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्‍यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्‍लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
 23 July 2026
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
 23 July 2026
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
 23 July 2026
पटना: बिहार में दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट छात्र और कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर माहौल गरम है। पटना में भी उसी तर्ज पर बुधवार को छात्रों ने…
 22 July 2026
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
 22 July 2026
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
 22 July 2026
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…
Advt.