हरियाणा-राजस्थान समेत 6 टीमों को मिली क्वार्टर फाइनल की टिकट, दिल्ली ग्रुप स्टेज में हुई बाहर
Updated on
06-12-2023 02:45 PM
नई दिल्ली: दिल्ली का विजय हजारे ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट में निराशाजनक प्रदर्शन जारी रहा और उसकी टीम मंगलवार को ग्रुप चरण में बाहर हो गई। वह अपने आखिरी मैच में उत्तराखंड से 51 रन से हारने के कारण प्रतियोगिता से बाहर हो गई। दिल्ली की यह सात मैच में चौथी हार थी, जिससे वह ग्रुप सी में 12 अंक लेकर पांचवें स्थान पर रहा।
हरियाणा ने अपने सभी मैच जीते और वह 28 अंक लेकर सभी भागीदार टीमों में शीर्ष पर रहा। जिन टीमों ने क्वार्टर फाइनल के लिए सीधे क्वालीफाई किया उनमें हरियाणा (28 अंक), राजस्थान (24), कर्नाटक (24), विदर्भ (20), मुंबई (20) और तमिलनाडु (20) शामिल हैं। प्री-क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालीफाई करने वाली चार टीमें बंगाल (20), गुजरात (20), केरल (20) और महाराष्ट्र (20) हैं।
दिल्ली के बल्लेबाजों ने फिर से निराशाजनक प्रदर्शन किया। तेज गेंदबाज नवदीप सैनी और बाएं हाथ के स्पिनर हर्ष त्यागी के तीन-तीन विकेट की मदद से दिल्ली ने उत्तराखंड को 45.5 ओवर में 221 रन पर आउट कर दिया था, लेकिन उसके बल्लेबाज नहीं चले और उसकी पूरी टीम 46.2 ओवर में 170 रन पर आउट हो गई।
आयुष बडोनी (97 गेंद पर 87 रन) के अलावा दिल्ली का कोई भी बल्लेबाज नहीं चल पाया। पिछले मैचों में अच्छा प्रदर्शन करने वाले हिम्मत सिंह का बल्ला भी इस मैच में नहीं चला। कप्तान यश ढुल ने जिन छह मैच में बल्लेबाजी की उनमें वह एक भी अर्धशतक नहीं जमा पाए। जहां तक उत्तराखंड का सवाल है तो उसकी तरफ से अवनीश सुधा ने 87 और आदित्य तारे ने 58 रन का योगदान दिया।
इस बीच मुंबई ग्रुप ए के कम स्कोर वाले मैच में ओड़िसा की टीम से 86 रन से हारने के बावजूद क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने में सफल रहा। मुंबई अपने पिछले मैच में त्रिपुरा से भी हार गया था। ओड़िसा ने निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट पर 199 रन बनाए। इसके जवाब में मुंबई की टीम 32.3 ओवर में 113 रन पर आउट हो गई।
उसकी तरफ से रायस्टन डियास ने सर्वाधिक 24 रन बनाए। ओड़िसा की तरफ से देवव्रत प्रधान और राजेश मोहंती ने दो-दो विकेट लिए। इससे पहले ओडिसा की पारी का आकर्षण कार्तिक विश्वाल (64) का अर्धशतक रहा। मुंबई की तरफ से मोहित अवस्थी ने 30 रन देकर तीन विकेट लिए।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…