62 साल की अनीता राज ने जिम में उठाया 100 किलो से ज्यादा का वजन, अभीरा-अरमान से रूही तक, सबकी फटी रह गई आंखें
Updated on
23-08-2024 05:12 PM
टीवी टीआरपी लिस्ट में 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' लगातार टॉप 5 में शामिल है। इसमें चौथी पीढ़ी की कहानी दिखाई जा रही है। मौजूदा ट्रैक में अरमान और अभीरा की शादी होने जा रही है। मगर कावेरी पोद्दार का किरदार निभा रहीं अनीता राज सबसे ज्यादा लाइमलाइट लूट रही हैं। वह रील लाइफ में तो सख्त मां और सास का किरदार निभा रही हैं। मगर रियल लाइफ में वह कटरीना-दीपिका को भी पीछे छोड़ रही हैं। उनका सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है।
अनीता रात की उम्र 62 साल है। 1981 में फिल्म 'प्रेम गीत' से डेब्यू करने के बाद उन्होंने 1996 तक लगातार एक से एक फिल्में कीं। लेकिन फिर एक लंबा ब्रेक लिया और फिर 2007 में उन्होंने फिर से वापसी की। 'थोड़ा लाइफ थोड़ा मैजिक' से लेकर 2023 में आई 'लफ्जों में प्यार' में वह नजर आईं। 2019 में उन्होंने4 फिल्में कीं। मगर अपने फिल्मी करियर के बीच टीवी पर भी वह लगातार नजर आती रहीं। कई टीवी सीरियल्स में काम किया।
अनीता राज जिम में उठाती दिखीं 100 किलो से ज्यादा वजन
अनीता राज के इंस्टाग्राम पर ज्यादा फॉलोवर्स नहीं। मगर वह लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच ही लेती हैं। एक्ट्रेस खुद को फिट रखने के लिए अपना थोड़ा समय जिम में भी देती हैं। वहां से वह ऐसे-ऐसे क्लिप पोस्ट करती हैं, जिसे देखने के बाद हर किसी की आंखें फटी की फटी रह जाती है। लेटेस्ट वीडियो में वह डेडलिफ्ट करती दिखाई दे रही हैं, जिसमें 100 किलो से ज्यादा वेट लगाए हुए हैं। अब ये देख फैंस तो हैरान हो ही रहे हैं, रूही उर्फ गर्विता और अभीरा उर्फ समृद्धि भी चौंक गई हैं।
दादी सा के अभीरा, अरमान और रूही हुए दीवाने
अनीता राज की ये वीडियो देखने के बाद गर्विता ने लिखा, 'आप ऐसे करोगे... तो हम बच्चे कहां जाएंगे।' समृद्धि शुक्ला ने लिखा, 'आप प्रेरणा हैं और कितनी प्यारी हैं।' अरमान उर्फ रोहित पुरोहित ने लिखा, 'आप बहुत प्रेरणादायक हैं।' इनके अलावा, बाकी को-एक्टर्स ने भी अनीता की तारीफ की। एक फैन ने लिखा, 'आप तो नौजवानों से ज्यादा कमाल कर रही हैं।' एक ने लिखा, 'दादी जी बस करो।'
टीवी एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे जबसे रियलिटी शो 'लॉक अप: सच या सजा' में आई हैं, तबसे चर्चा में बनी हुई हैं। हालांकि शो में दूसरे कंटेस्टेंट्स के साथ उनकी अक्सर…
हरियाणवी सिंगर और फेमस डांसर सपना चौधरी एक तरफ पति के खिलाफ कोर्ट में लड़ाई लड़ रही हैं, दूसरी तरफ उन्हें लेकर धर्मेंद्र हुड्डा ने कुछ ऐसा कह दिया जिसके…
'जन नायकन' को दर्शकों और समीक्षों से नेगेटिव रिव्यूज ही मिले हैं, लेकिन बावजूद इसके अभिनेता से राजनेता बने थलपति विजय, जो अब तमिलनाडु के मुख्यमंत्री भी हैं, अपने फैनडम…
सलमान खान के साथ अपने पुराने रिश्ते के लिए जानी जाने वालीं पूर्व एक्ट्रेस और एक्टिविस्ट सोमी अली ने बताया है कि उन्होंने पिछले 16 साल बॉलीवुड के लापता एक्टर…
आमिर खान प्रोडक्शंस की 'बंटवारा 1947' इंडियन सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है। फिल्म के मेकर्स ने इसके इमोशनल पोस्टर्स और दमदार टीजर्स रिलीज करके पहले ही…
कंगना रनौत पहले दिन से ही कॉकरोच जनता पार्टी और छात्र आंदोलन के खिलाफ रही हैं। अब जब NEET पेपर लीक के कारण केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा…
एक्टर अली गोनी और जन्नत जुबैर को 'लाफ्टर शेफ्स सीजन 3' का विनर घोषित किया गया है। हफ्तों तक चले कुकिंग चैलेंज, मजाक-मस्ती और सेलिब्रिटीज के बीच अच्छे तालमेल के…
कोलकाता में शुक्रवार को छात्रों के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के बाद श्रीलेखा मित्रा कानूनी मुश्किलों में फंस गई हैं। उन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अपमानजनक पोस्टर दिखाने…