6,6,6,6,6... RCB बल्लेबाज ने एक ओवर में जड़े 5 छक्के, युवराज सिंह बनने से रह गए एक कदम दूर
Updated on
23-06-2023 07:57 PM
इंग्लैंड: आईपीएल यानी इंडियन प्रीमियर लीग की तरह ही इंग्लैंड में विटेलिटी ब्लास्ट खेला जाता है। इस घरेलू टी20 लीग में भी कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिलते हैं। ऐसे में इस सीजन सरे और मिडलसेक्स के बीच 22 जून को विटेलिटी ब्लास्ट का 100वां मैच खेला गया, जिसमें दोनों टीमों ने जमकर रनों की बारिश की। यह एक हाई स्कोरिंग मैच रहा। इस मुकाबले में 500 से ज्यादा रन बने। लेकिन इसके बावजूद सबसे ज्यादा सुर्खियां रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के स्टार बल्लेबाज ने बटोरी, जिसने लगातार 5 गेंदों में 5 छक्के जड़ दिए।
विल जैक्स ने बैक टू बैक लगाए 5 छक्के
इंग्लैंड के विस्फोटक बल्लेबाज विल जैक्स विटेलिटी ब्लास्ट में सरे के लिए खेल रहे हैं। ऐसे में उन्होंने मिडलसेक्स के खिलाफ अपनी तूफानी बल्लेबाजी से महफिल लूट ली। इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने इस मुकाबले में एक ही ओवर में लगातार 5 छक्के भी जड़ दिए। यानी 5 गेंदों पर 30 रन। वह एक ओवर में 6 छक्के लगाने से सिर्फ एक कदम दूर रह गए। विल जैक्स ने यह कमाल ल्यूक हॉलमैन के ओवर में किया। वह अगर 6 छक्के उस ओवर में जड़ देते तो उनका नाम भी युवराज सिंह, हर्शल गिब्स जैसे दिग्गजों के साथ जुड़ जाता, जिन्होंने पहले यह कारनामा किया था।
जैक्स ने 45 गेंद में जड़े 96 रन सरे के लिए पारी का आगाज करते हुए आरसीबी के बल्लेबाज विल जैक्स ने कोहराम मचा दिया। उन्होंने 45 गेंदों का सामना कर 213 के ताबड़तोड़ स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 96 रन बनाए। जैक्स ने इस पारी में 8 चौके और 7 गगनचुंबी छक्के जड़े थे। वह अपने शतक से सिर्फ 4 रन से चूक गए।
चोटिल होने के चलते नहीं खेल पाए थे आईपीएल 2023 आईपीएल 2023 के मिनी ऑक्शन में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने विल जैक्स को 3.2 करोड़ रूपये में खरीदा था। हालांकि चोटिल होने की वजह से जैक्स आईपीएल 2023 का हिस्सा नहीं बन पाए थे। लेकिन उनकी यह पारी देख आरसीबी उन्हें अगले सीजन से पहले रिटेन करने की बात पर ध्यान जरूर दे सकती है।
मिडलसेक्स ने चेज किया 253 का टारगेट ओवल में खेले गए सरे और मिडलसेक्स के मैच में मिडलसेक्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। ऐसे में सरे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 252 रन बोर्ड पर लगा दिए। गौरतलब है कि मिडलसेक्स ने 253 रन का विशाल स्कोर 19.2 ओवर में 7 विकेट रहते चेज कर लिया।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…