नई दिल्ली: अमेरिका के रिटायर्ड रेसलर टेरी जीन बोलिया, जिन्हें उनके रिंग नाम हल्क होगन से भी जाना जाता है। उन्होंने हाल ही में अपनी प्रेमिका स्काई डेली के साथ इंगेजमेंट की घोषणा की है। यह उनके तीसरे विवाह की घोषणा है। TMZ की रिपोर्ट के अनुसार, हल्क होगन ने 45 वर्षीय योगा इंस्ट्रक्टर से इंगेजमेंट की है, जिन्हें वह एक साल से अधिक समय से डेट कर चुके हैं। दोनों की सगाई पिछले हफ्ते हुई है ,जब मिस्टर होगन ने टंपा, फ्लोरिडा के एक रेस्टोरेंट में स्काई डेली को प्रपोज किया था।