6NB, 6, 4WD, 6, 4NB, 6, 0, 6, 4... एक ही ओवर में कूट दिए 45 रन, इस बल्लेबाज ने बनाया विश्व रिकॉर्ड
Updated on
02-08-2025 12:42 PM
नई दिल्ली: ईसीएस टी10 लीग में लंदन काउंटी क्रिकेट के लिए अफगानिस्तान के उस्मान गनी ने तहलका मचा दिया। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने अपनी ताबड़तोड़ खेल से एक ही ओवर में 45 रन कूट दिए। इसके साथ ही उस्मान ने एक ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने का विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। इससे पहले प्रोफेशनल क्रिकेट में किसी भी बल्लेबाज ने एक ओवर में 45 रन नहीं बनाए थे। गिल्डफोर्ड के खिलाफ खेले गए इस मैच में उस्मान गनी ने लंदन काउंटी के लिए 43 गेंद में 153 रनों की नाबाद पारी खेली। अपनी इस पारी में उस्मान ने 17 छक्के और 11 चौके भी लगाए।
उस्मान की इस धमाकेदार बल्लेबाजी से लंदन काउंटी ने 10 ओवर में 226 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। उस्मान ने जिस गेंदबाज की कुटाई की उनका नाम विल एर्नी है। विल ने अपने 2 ओवर में 64 रन लुटाए। विल के जिस ओवर में उस्मान ने 45 रन बनाए जिसमें उन्होंने 8 बाउंड्री लगाई, जिसमें 5 छक्के और 3 चौके शामिल थे। विल ने अपने इस ओवर में दो नो बॉल और दो वाइड गेंद भी डाली, जिस पर उस्मान ने बाउंड्री हासिल की। इस तरह उस्मान ने विल की धज्जियां उड़ाकर रख दी। उस्मान के अलावा इस्माइल बहरमानी ने भी 19 गेंद में 61 रनों की धमाकेदार पारी खेली। इस्माइल ने भी अपनी इस पारी में 5 छक्के और 7 चौके लगाए।
लंदन काउंटी ने दर्ज की जबरदस्त जीत लंदन काउंटी के इस स्कोर के जवाब में गिल्डफोर्ड की टीम कहीं भी नहीं ठहर पाई। गिल्डफोर्ड की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 10 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 155 रन ही बना सकी। इस तरह लंदन की टीम ने 71 रनों से दमदार जीत हासिल की। गिल्डफोर्ड की हालत ऐसी रही कि वह उस्मान गनी के निजी स्कोर से सिर्फ 2 रन ज्यादा बना सकी।
कौन हैं उस्मान गनी? 28 साल के उस्मान गनी अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के ओपनर बल्लेबाज हैं। उस्मान अफगानिस्तान के लिए 17 वनडे और 35 टी20 मैचों में मैदान पर उतरे हैं। वनडे क्रिकेट में उस्मान ने 2 अर्धशतक और 1 शतक के साथ 43 रन बनाए हैं। इसके अलावा टी20 इंटरनेशनल में उनके नाम 786 रन दर्ज है। इस फॉर्मेट में उन्होंने 4 अर्धशतक लगाए हैं।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…