Select Date:

EPFO के 7 करोड़ों मेंबर्स को लग सकता है झटका ब्याज दरों को घटाने की तैयारी पूरी डिटेल

Updated on 09-02-2024 01:44 PM
नई दिल्ली: हर वित्त वर्ष के लिए कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ब्याज दरों की घोषणा करता है। ये वह ब्याज दरें होती हैं, जिनपर पीएफ खाताधारकों को संबंधित वित्त वर्ष में उनकी जमा राशि पर इंट्रस्ट दिया जाएगा। ईपीएफओ से जुड़े 6 करोड़ से ज्यादा कर्मचारियों को भुगतान किए जाने वाले ब्याज पर शनिवार को फैसला हो सकता है। केंद्रीय ट्रस्टी बोर्ड (CBT) की 10 फरवरी को बैठक होने वाली है। इसमें बोर्ड वित्त वर्ष 2023-24 में सब्सक्राइबरों को भुगतान किए जाने वाले ब्याज पर फैसला कर सकता है। मीडिया रिपोर्ट़स के मुताबिक, इस चुनावी साल में केंद्रीय ट्रस्टी बोर्ड वित्त वर्ष 2024 के लिए करीब 8 फीसदी की ब्याज दर की सिफारिश कर सकता है। वहीं सेवानिवृत्ति निधि निकाय को निवेश पर रिटर्न बढ़ाने के लिए शेयरों में अपने निवेश को अब करीब 10 फीसदी से बढ़ाकर 15 फीसदी करने के लिए बोर्ड की मंजूरी लेने की भी संभावना है। ईपीएफ की ब्याज दर वित्त वर्ष 2022-23 के लिए 8.15 फीसदी है। पिछले वर्ष यानी 2021-22 में यह 8.10 फीसदी थी।

बैठक को लेकर भेजा गया पत्र


CBT की 235वीं बैठक को लेकर सामाजिक सुरक्षा संगठन की ओर से बोर्ड के सभी सदस्यों को पत्र भेजा गया है। इसमें बैठक में उनसे उपस्थित रहने का अनुरोध किया गया है। इस मामले से जुड़े लोगों के मुताबिक, ईपीएफ सदस्यों द्वारा की गई निकासी ईपीएफ खातों से मिले अंशदान और साल के दौरान हुई आमदनी के आधार पर ब्याज निर्धारित किया जाता है। पिछले साल 28 मार्च को ईपीएओ ने कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) खातों पर वित्त वर्ष 2022-23 के लिए 8.15 प्रतिशत ब्याज देने की घोषणा की थी। वित्त वर्ष 2022-23 में वितरण के लिए 90,497.57 करोड़ रुपये नेट इनकम उपलब्ध थी और सदस्यों के खातों में ब्याज डाले जाने के बाद 663.91 करोड़ रुपये अधिशेष का अनुमान लगाया गया था।

इनपर भी होगी चर्चा


रिपोर्ट के मुताबिक, अब तक बैठक होने के बाद जल्द से जल्द ब्याज दरों की घोषणा की जाती रही है। इस बार अभी साफ नहीं है कि सार्वजनिक रूप से ब्याज दर की घोषणा की जाएगी या नए दिशानिर्देशों के मुताबिक वित्त मंत्रालय से अनुमति के बाद इसकी घोषणा होगी। पिछले साल जुलाई में श्रम मंत्रालय ने CBT से कहा था कि वह वित्त मंत्रालय की पूर्व अनुमति के बगैर वित्त वर्ष 2023-24 के ब्याज दरों की सार्वजनिक रूप से घोषणा न करे। इसके अलावा सीबीटी में ज्यादा पेंशन को लेकर उच्चतम न्यायालय के आदेश को लागू करने, EPFO में खाली पदों पर भर्ती और EPFO कर्मचारियों के स्थानांतरण को लेकर भी चर्चा हो सकती है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली: कई बार हमारे पास कोई प्रॉपर्टी बेचकर या किसी दूसरी जगह से बड़ी रकम आ जाती है। अगर पैसों की तुरंत जरूरत ना हो तो, उस रकम को…
 05 August 2026
नई दिल्ली: आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक में लिए गए फैसलों के बारे में थोड़ी देर में जानकारी देंगे। उससे पहले आज शेयर बाजार…
 05 August 2026
नई दिल्ली: अगर आपका किसी तरह का लोन चल रहा है तो थोड़ी देर में आपके लिए जरूरी खबर आने वाली है। नीतिगत दरों पर फैसला करने के लिए आरबीआई…
 05 August 2026
मुंबई: बेंगलुरु की हॉस्पिटल चेन चलाने वाली कंपनी मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज Manipal Health Enterprises के शेयर आज इश्यू प्राइस से 11% प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए। यह जहां बीएसई पर…
 01 August 2026
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
 01 August 2026
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
 01 August 2026
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
 01 August 2026
नई दिल्ली: भारत के सकल वस्तु एवं सेवा कर (GST) संग्रह में जुलाई 2026 के दौरान जोरदार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सरकार की ओर से शनिवार को जारी मासिक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार देश के छात्रों के लिए पढ़ाई का खर्च आसान करने के लिए एजुकेशन लोन के नियमों में बड़ी ढील देने जा रही है। सरकार का टारगेट…
Advt.