सिर्फ 10,000 रुपये महीने से 7 करोड़, ऐसा बंपर रिटर्न देने वाली स्कीम कौन
Updated on
06-07-2024 01:52 PM
नई दिल्ली: एसबीआई कॉन्ट्रा फंड ने 25 साल पूरे कर लिए हैं। यह भारत की पहली कॉन्ट्रा-ओरिएंटेड म्यूचुअल फंड स्कीम है। जुलाई 1999 में शुरू हुआ यह फंड अपने निवेशकों को अब तक 19.99% का रिटर्न दे चुका है। इस मौके पर फंड ने अपने शानदार प्रदर्शन के आंकड़े भी जारी किए हैं। कॉन्ट्रा-ओरिएंटेड का मतलब है कि यह फंड उन कंपनियों में निवेश करता है जो बाजार के उलट दिशा में प्रदर्शन कर रही होती हैं।
जुलाई 1999 में शुरू हुए एसबीआई कॉन्ट्रा फंड ने अपने निवेशकों को अब तक शानदार रिटर्न दिया है। यह 19.99 फीसदी रहा है। इसके मुकाबले में इसके बेंचमार्क बीएसई 500 टीआरआई ने 16.12 फीसदी का रिटर्न दिया है। अपने बेंचमार्क से बेहतर प्रदर्शन स्कीम की निवेश रणनीति की कुशलता का प्रमाण है।
10 हजार का SIP बना देता कई करोड़ का मालिक
फंड लॉन्च के समय से अगर कोई हर महीने 10,000 रुपये का SIP करता आ रहा होता तो 30 जून तक उसकी कुल रकम 7.19 करोड़ रुपये हो गई होती। इससे 20.84 फीसदी का XIRR रिटर्न मिलता। स्कीम ने 15 साल में 17.94 फीसदी, 10 साल में 21.84 फीसदी और पांच साल में 35.62 फीसदी का SIP रिटर्न दिया है। तीन साल में स्कीम ने 34.25 फीसदी SIP रिटर्न और एक साल में 48.68 फीसदी रिटर्न दिया है। वहीं, बेंचमार्क बीएसई 500 टीआरआई ने 15 साल में 15.86 फीसदी, 10 साल में 17.73 फीसदी, पांच साल में 24.82 फीसदी, तीन साल में 25.40 फीसदी और एक साल में 43.02 फीसदी का रिटर्न दिया।
कितना हो जाता 1 लाख रुपये का निवेश?
अगर किसी निवेशक ने फंड के लॉन्च के समय इसमें एकमुश्त 1 लाख रुपये का निवेश किया होता तो 28 जून तक उसका निवेश बढ़कर 95.3 लाख रुपये हो गया होता। 30 जून, 2024 तक इस स्कीम के पास 34,366 करोड़ रुपये की संपत्ति थी। इसके 20.5 लाख से ज्यादा निवेशक हैं। स्कीम का प्रबंधन दिनेश बालचंद्रन और प्रदीप केसवन करते हैं। यह स्कीम उन निवेशकों के लिए उपयुक्त है जो लंबे समय के लिए पूंजी में बढ़ोतरी चाहते हैं। साथ ही जिनकी इच्छा कॉन्ट्रेरियन निवेश रणनीति के तहत इक्विटी और इक्विटी से जुड़े प्रतिभूतियों के विविध पोर्टफोलियो में निवेश करना है।
स्कीम ने कहां किया है कितना निवेश?
इस स्कीम का पोर्टफोलियो 88 शेयरों का है। शीर्ष 10 शेयर पोर्टफोलियो का 22.73% हिस्सा बनाते हैं। स्कीम का लार्ज कैप में 37.69%, मिड कैप में 25.14%, स्मॉल कैप में 13.86% और अन्य में 23.31% आवंटन है। एसबीआई कॉन्ट्रा फंड का बैंकों में सबसे ज्यादा 14.22%, हेल्थकेयर और ऑटोमोबाइल्स और एंसिलरीज में 7.14%, क्रूड ऑयल में 5.95%, पावर में 5.47%, इंडस्ट्रियल गैस और फ्यूल में 4.46%, आईटी में 3.30%, निर्माण सामग्री में 2.85%, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 2.72% और आयरन ओर में 2.57% आवंटन है।
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) की ट्रेन में आप अक्सर यात्रा करते होंगे। उसमें आप ऐसी ढेरों चीजें नोट करते होंगे जो कि किसी 'ग्राहक के अधिकार' के विपरीत…
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील जर्मनी की कंपनी मार्ट्रेड के साथ अपनी 25 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करने जा रही है। दोनों कंपनियों ने 2001 में जॉइंट…
नई दिल्ली: कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए पुराने ढर्रे के इंश्योरेंस से आगे बढ़ रही हैं। अब साधारण मेडिकल इंश्योरेंस के अलावा कैंसर जैसी…