न्यूजीलैंड के कैरमाडेक द्वीप पर 7.1 की तीव्रता वाला भूकंप, सुनामी का खतरा फिलहाल टला
Updated on
16-03-2023 08:29 PM
वेलिंगटन: न्यूजीलैंड के केरमाडेक द्वीप पर गुरुवार को 7.1 की तीव्रता वाला भूकंप आया है। यूएस जियोलॉजिकल सर्वे (UCGS) की तरफ से बताया गया है कि भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी भी जारी की गई है। यूसीजीएस की तरफ से बताया गया है कि भूकंप का अनुमान 10 किलोमीटर दूर तक गहराई में लगाया गया है। 300 किलोमीटर के दायरे के आसपास स्थित द्वीपों के लिए सुनामी वॉर्निंग जारी की गई है। मगर देश की इमरजेंसी मैनेजमेंट एजेंसी की तरफ से कहा गया है कि देश पर फिलहाल सुनामी का कोई खतरा नहीं है।
द्वीप समूह में हैं कई ज्वालामुखी केरमाडेक द्वीप समूह न्यूजीलैंड की राजधानी वेलिंगटन के उत्तरपूर्व में है और यह द्वीप समूह करीब 13 मील यानी करीब 20 किलोमीटर के दायरे में फैला है। द मिरर की एक रिपोर्ट की मानें तो यहां पर कुछ ज्वालामुखी भी हैं और अक्सर ही भूकंप के झटकों से इस वजह से खतरा पैदा हो जाता है। न्यूजीलैंड की मीडिया की तरफ से बताया गया है कि सुरक्षा के सभी उपाय अपनाए जा रहे हैं और अथॉरिटीज पूरी तरह से अलर्ट हैं ताकि किसी भी नुकसान को बचाया जा सके।
ऑस्ट्रेलिया में भी महसूस हुए झटके भूकंप इतना तेज था कि इसके झटके ऑस्ट्रेलिया में भी महसूस किए गए थे। इमरजेंसी मैनेजमेंट एजेंसी की तरफ से बताया गया है कि फिजी, न्यूजीलैंड और टोंगा में 0.3 मीटर ऊंची समुद्री लहरें देखी गई हैं। मगर अथॉरिटीज ने कहा है कि न तो ऑस्ट्रेलिया और न ही न्यूजीलैंड पर सुनामी का कोई खतरा है। न्यूजीलैंड की सिविल डिफेंस एजेंसी ने कहा है कि एक तगड़ा भूकंप अब गुजर चुका है।
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (PoK) पिछले 1 महीने से ज्यादा समय से उबल रहा है। इलाके में पाकिस्तानी शासन के शोषण और दमन के खिलाफ बड़े पैमाने पर…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में मौलाना फजलुर रहमान के विरोध से घबराई पाकिस्तानी सेना भारत के दुश्मन आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से खुलेआम हाथ मिला रही है। हाल ही में राजधानी इस्लामाबाद में…
न्यूयॉर्क: सिंधु जल संधि पर दुनिया में ढिंढोरा पीटने वाले पाकिस्तान को भारत ने दुनिया के सबसे बड़े मंच संयुक्त राष्ट्र से दो टूक जवाब दिया है। यूएन में भारत…
न्यूयॉर्क: भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में अफगानिस्तान की जमकर तरफदारी की है। उसने अफगानिस्तान पर लगे संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंधों पर फिर से विचार करने का आग्रह…
वॉशिंगटन: अमेरिका अपने देश में रहने वाले खालिस्तानियों और दूसरे देशों के आतंकवादियों को बचाने के लिए नया कानून लाने जा रहा है। इस कानून के तहत अमेरिका में रहने…
मनीला: फिलीपींस की राजधानी मनीला में क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक हुई है। यह बैठक आसियान (ASEAN) मंत्रीस्तरीय सम्मेलन 2026 के इतर हुई है। इसमें भारत, अमेरिका, जापान…
रियाद: राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल सऊदी अरब के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने विदेश मंत्री शहजादे फैसल बिन फरहान से मुलाकात की। इस मुलाकात में उन्होंने ऊर्जा…
मनीला: भारत ने रूस के सामने यूक्रेन युद्ध क्षेत्र में काम करने वाले भारतीय नाविकों की सुरक्षा का मुद्दा रूस के सामने उठाया है। फिलीपींस की राजधानी मनीला में रूसी…