73 साल के सुनील गावस्कर ने 'नाटू-नाटू' पर लगाई आग, रवि शास्त्री और मैथ्यू हेडन भी खूब नाचे
Updated on
14-03-2023 11:08 PM
नई दिल्ली: क्रिकेट से लेकर राजनीति गलियारे तक में RRR का सुपरहिट गाना 'नाटू-नाटू' धूम मचा रहा है। अहमदाबाद में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथे टेस्ट मैच के दौरान ही इस गाने ने ऑस्कर 2023 अवॉर्ड्स में इतिहास रचा। एक्टर राम चरण और जूनियर एनटीआर स्टारर एसएस राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' के इस गाने को बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग' कैटिगरी में विजेता घोषित किया गया तो इसका जश्न क्रिकेट मैदान में भी मनाया गया।
महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर से लेकर टीम इंडिया के पूर्व कोच रवि शास्त्री तक इस गाने पर डांस करते दिखे। 73 साल के गावस्कर का वीडियो स्टार स्पोर्ट्स ने ट्विटर पर शेयर किया है। वीडियो में उनके अलावा ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर और बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में कमेंट्री कर रहे मैथ्यू हेडन भी डांस करते दिख रहे हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है
मेगा फैशन डेज़- न्यूनतम 60% छूट के साथ घड़ियाँ और स्मार्टवॉच प्राप्त करें |
उल्लेखनीय है कि एक दिन पहले ही इस गाने को ऑक्सर अवॉर्ड मिला। रिलीज के बाद से ही इस गाने पर राम चरण और जूनियर एनटीआर के जबर डांस का हर कोई दीवाना हो गया था। सोशल मीडिया पर लाखों ने रील्स बनाए तो फिल्मी दुनिया के सबसे बड़े मंच पर भी इसे सम्मान मिला। बता दें कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा टेस्ट मैच ड्रॉ रहा।
भारतीय टीम हालांकि मैच खत्म होने से पहले ही आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के खिताबी मुकाबले में एंट्री मिल गई थी। दरअसल, भारत को WTC फाइनल में पहुंचने के लिए श्रीलंका की हार जरूरी थी। क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को आखिरी गेंद तक चले रोमांचक मैच में 2 विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही रोहित सेना को WTC का टिकट मिल गया।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…