पाकिस्तान ईशनिंदा मामले में 75 गिरफ्तार, 800 से अधिक पर एफआईआर, भीड़ ने थाने में घुसकर की थी आरोपी की हत्या
Updated on
14-02-2023 06:25 PM
लाहौर : पाकिस्तान की पुलिस ने पंजाब प्रांत में ईशनिंदा के आरोप में एक व्यक्ति के अपहरण और उसकी हत्या किए जाने के मामले में 75 से अधिक संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में कट्टरपंथी संगठन तहरीक लबैक पाकिस्तान (टीएलपी) के सदस्य भी शामिल हैं। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। भीड़ के हमले में मारा गया वारिस अली इस्सा पहले से ही पुलिस की हिरासत में था। इस मामले में 800 अधिक लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। ननकाना साहिब जिला पुलिस अधिकारी (डीपीओ) असीम इफ्तिखार ने सोमवार को कहा, 'विभिन्न मोबाइल वीडियो और सीसीटीवी क्लिप के माध्यम से संदिग्धों की पहचान की प्रक्रिया में अब तक हमने 75 से अधिक संदिग्धों को गिरफ्तार किया है।'
उन्होंने कहा कि वारिस की नृशंस हत्या में एक धार्मिक संगठन के कार्यकर्ता भी शामिल थे। भीड़ ने उसके कपड़े फाड़ दिए और घसीटते हुए सड़क पर ले आए तथा पीट-पीट कर उसकी हत्या कर दी। वहीं, एक अन्य वरिष्ठ अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को बताया कि टीएलपी कार्यकर्ता लोगों को भड़काने और भीड़ का नेतृत्व करने में शामिल थे। अधिकारी ने कहा, 'गिरफ्तार किए गए लोगों में टीएलपी के कम से कम 10 सदस्य शामिल हैं। शेष टीएलपी कार्यकर्ताओं और इस जघन्य अपराध में शामिल अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।'
'जाओ, जाकर उसे कब्जे में ले लो'
पंजाब प्रांत के ननकाना जिले में शनिवार को सैकड़ों की संख्या में आक्रोशित मुसलमानों की भीड़ पुलिस थाने में जमा हो गई। भीड़ में शामिल लोगों को इससे पहले मस्जिदों से की गई घोषणा में कहा गया था कि वारिस ने इस्लाम की पवित्र पुस्तक कुरान की एक प्रति का अपमान किया है, जाओ पुलिस थाने में जाकर उसे कब्जे में ले लो। जिला पुलिस प्रमुख बाबर सरफराज अल्पा के अनुसार, भीड़ ने वारिस पर जादू टोने के लिए अपनी पूर्व पत्नी और चाकू की तस्वीरों को किताब के पन्नों पर चिपकाने, प्रदर्शित करने और सड़कों पर फेंकने का आरोप लगाया था। ईशनिंदा के आरोप में पाकिस्तानी कानून के तहत मौत की सजा का प्रावधान है।
थाने में घुसकर भीड़ ने की हत्या
अधिकारियों के अनुसार, भीड़ ने शनिवार को वारबर्टन थाने पर धावा बोल दिया था। उनमें से कुछ ने दीवार पर चढ़ने के लिए लकड़ी की सीढ़ी का इस्तेमाल किया और थाना परिसर में भीड़ के प्रवेश करने के लिए मुख्य द्वार खोल दिया। इसके बाद सैकड़ों लोगों की भीड़ थाने में घुस गई। जब तक कैदी की जान बचाने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचता, तब तक भीड़ ने उसे पीट-पीटकर मार डाला। भीड़ में शामिल लोग उसके शव को जलाने ही वाले थे कि पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर कर दिया।
न्यूयॉर्क: भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में अफगानिस्तान की जमकर तरफदारी की है। उसने अफगानिस्तान पर लगे संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंधों पर फिर से विचार करने का आग्रह…
वॉशिंगटन: अमेरिका अपने देश में रहने वाले खालिस्तानियों और दूसरे देशों के आतंकवादियों को बचाने के लिए नया कानून लाने जा रहा है। इस कानून के तहत अमेरिका में रहने…
मनीला: फिलीपींस की राजधानी मनीला में क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक हुई है। यह बैठक आसियान (ASEAN) मंत्रीस्तरीय सम्मेलन 2026 के इतर हुई है। इसमें भारत, अमेरिका, जापान…
रियाद: राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल सऊदी अरब के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने विदेश मंत्री शहजादे फैसल बिन फरहान से मुलाकात की। इस मुलाकात में उन्होंने ऊर्जा…
मनीला: भारत ने रूस के सामने यूक्रेन युद्ध क्षेत्र में काम करने वाले भारतीय नाविकों की सुरक्षा का मुद्दा रूस के सामने उठाया है। फिलीपींस की राजधानी मनीला में रूसी…
तेल अवीव: इजराइल अब अपनी आयरन डोम एयर डिफेंस सिस्टम से लॉन्च होने वाली तामिर इंटरसेप्टर मिसाइलों का भारत में प्रोडक्शन करने की योजना बना रहा है। इन मिसाइलों को…
काठमांडू, नेपाल सरकार ने एक रुपए के सिक्के से विवादित राष्ट्रीय नक्शा हटाने का प्रस्ताव खारिज कर दिया है। इस नक्शे में भारत के लिपुलेख, कालापानी और लिम्पियाधुरा को नेपाल का…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री इशाक डार ने सोमवार को कनाडा की विदेश मंत्री अनीदा आनंद के साथ एक संयुक्त प्रेस ब्रीफिंग में सिंधु जल समझौते और कश्मीर का मुद्दा उठाया।…
ढाका: बांग्लादेश के सीनियर पत्रकार सैदुर रहमान को भारत में बांग्लादेश हाई कमीशन में मिनिस्टर (प्रेस) अपॉइंट किया गया है। डेली इत्तेफाक अखबार में पॉलिटिकल और इलेक्शन अफेयर्स एडिटर सैदुर…