Select Date:

मेक्सिको में 7.6 तीव्रता का भूकंप दीवार गिरने से एक की मौत

Updated on 20-09-2022 06:22 PM

मेक्सिको के पश्चिमी तट के पास सोमवार दोपहर एक बजे (भारतीय समयानुसार रात 11:30 बजे) भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 7.6 दर्ज की गई। यहां के कोलिमा राज्य के मंजानिलो शहर में एक स्टोर की दीवार गिर गई, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। कई इमारतों को भी नुकसान पहुंचा है।

इधर, पश्चिमी तट पर सुनामी का अलर्ट जारी किया गया है। यहां से 500 से किमी दूर राजधानी मेक्सिको सिटी में भी हल्के झटके महसूस किए गए। राजधानी में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं मिली है। भूकंप वैज्ञानिकों के अनुसार, भूकंप का केंद्र मिचोआकन राज्य के कोलकोमन से 59 किलोमीटर दक्षिण में प्रशांत तट के पास जमीन से 15 किमी गहराई में था।

1985 से भूकंप में 10 हजार लोग मारे गए
यह भूकंप तब आया, जब लोग 1985 और 2017 में आए दो बड़े भूकंपो की बरसी मना रहे थे। 19 सितंबर 1985 को मेक्सिको सिटी में 8.1 तीव्रता के भूकंप ने 10 हजार से अधिक लोगों की जान ले ली थी और सैकड़ों इमारतों को नुकसान पहुंचाया था। 2017 में इसी दिन 7.1 तीव्रता का भूकंप आया था। इस में करीब 370 लोग मारे गए थे।

3 मीटर ऊंची सुनामी लहरों की चेतावनी
पैसिफिक सुनामी वार्निंग सेंटर के मुताबिक, 3 मीटर तक ऊंची लहरें मेक्सिको से टकरा सकती हैं। शुरुआती लहरें मंजानिलो और अकापुल्को जैसे तटीय शहरों में पहले ही आ चुकी हैं। कोलंबिया, कोस्टा रिका, इक्वाडोर, अल सल्वाडोर, ग्वाटेमाला, होंडुरास, निकारागुआ, पनामा और पेरू के प्रशांत तटों पर 0.3 मीटर से कम की सुनामी लहरों की आशंका जताई गई है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 July 2026
ढाका: बांग्लादेश सरकार ने कहा है कि भारत से शेख हसीना का लौटना काफी हद तक नरेंद्र मोदी सरकार के सहयोग पर निर्भर करेगा। तारिक रहमान सरकार में विदेश राज्य…
 17 July 2026
काठमांडू: नेपाल में ये मांग तेजी से उठ रही है कि अगर भारत चीनी कंपनियों के लिए अपने दरवाजे खोल सकता है तो काठमांडू फिर बीजिंग से समझौता क्यों ना…
 17 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) के चेयरमैन बिलावल भुट्टो जरदारी ने पीओके में प्रदर्शनकारियों को उनकी कश्मीरी पहचान के आधार पर निशाना बनाए जाने का बचाव किया है। पाकिस्तान के…
 17 July 2026
इस्लामाबाद: मानसून की बारिश शुरू होने के साथ ही पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की मरियम नवाज के नेतृत्व वाली सरकार की चिंता बढ़ गई है। सरकार ने अपने सिंचाई विभाग…
 17 July 2026
हेग: भारत ने इस हफ्ते संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में अस्थाई सीट के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। लेकिन दूसरी तरफ UN सिस्टम में उसकी मौजूदगी का एक…
 16 July 2026
न्यूयॉर्क/इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र में गुहार लगाते हुए कहा है कि भारत के सिंधु जल संधि सस्पेंड करने से देश के 24 करोड़ लोगों की जिंदगी खतरे में है।…
 16 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की मीडिया में दावा किया गया है कि चीन से उसे जल्द J-35 स्टील्थ फाइटर जेट मिलने जा रहा है। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि चीन…
 16 July 2026
इस्लामाबाद/बीजिंग: चीन की कड़ी चेतावनी के बाद पाकिस्तान ने बलूचिस्तान में सीपीईसी प्रोजेक्ट की सुरक्षा में पूरी ताकत झोंक दी है। पाकिस्तान ने बुधवार को कहा है कि वो बलूचिस्तान…
 16 July 2026
रोम: इटली की सुप्रीम कोर्ट ने पाकिस्तानी मूल की समन अब्बास की हत्या के मामले में दोषी ठहराए गए माता-पिता समेत परिवार के 4 सदस्यों की उम्रकैद की सजा को…
Advt.