Select Date:

8 नैशनल हाइवे से बदलेगी देश की तस्वीर, केंद्र की मिली मंजूरी, जानें किन शहरों से गुजरेंगे

Updated on 03-08-2024 02:16 PM
नई दिल्ली: मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने 936 किलोमीटर लंबे 8 नैशनल हाइवे के निर्माण को मंजूरी दी है। कैबिनेट के फैसलों के बारे में बताते हुए केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति ने नैशनल हाई स्पीड कॉरिडोर परियोजनाओं के विकास को मंजूरी दी है, जिसकी लागत 50,655 करोड़ रुपये की होगी।
6 लेन आगरा-ग्वालियर राष्ट्रीय हाई-स्पीड कॉरिडोर
88 किलोमीटर लंबे हाई-स्पीड कॉरिडोर को 6-लेन कॉरिडोर के रूप में विकसित किया जाएगा, जिसकी कुल लागत 4,613 करोड़ रुपये होगी। यह कॉरिडोर उत्तर प्रदेश (जैसे ताजमहल, आगरा किला) और मध्य प्रदेश (ग्वालियर किला) के प्रमुख पर्यटन स्थलों से कनेक्टिविटी बढ़ाएगा। इससे आगरा और ग्वालियर के बीच की दूरी 7 प्रतिशत और यात्रा समय 50 प्रतिशत कम हो जाएगा। 6 लेन का एक्सेस-कंट्रोल वाला आगरा-ग्वालियर ग्रीनफील्ड हाइवे उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्य प्रदेश में (आगरा जिले में देवरी गांव के पास) से शुरू होकर डिजाइन किमी 88-400 (ग्वालियर जिले में सुसेरा गांव के पास) तक जाएगा।
4 लेन खड़गपुर- मोरेग्राम नैशनल हाई स्पीड कॉरिडोर
खड़गपुर और मोरेग्राम के बीच 231 किलोमीटर लंबे 4-लेन एक्सेस-कंट्रोल हाई-स्पीड कॉरिडोर को 10,247 करोड़ रुपये की लागत से विकसित किया जाएगा। यह एक छोर पर पश्चिम बंगाल, ओडिशा, आंध्र प्रदेश जैसे राज्यों और दूसरी ओर देश के उत्तर-पूर्वी हिस्से के बीच यातायात के लिए बेहतर संपर्क प्रदान करेगा। यह गलियारा खड़गपुर और मोरेग्राम के बीच मालवाहक वाहनों के लिए मौजूदा 9 से 10 घंटे की यात्रा के समय को घटाकर 3 से 5 घंटे कर देगा।
6 लेन अहमदाबाद राष्ट्रीय हाई-स्पीड कॉरिडोर
214 किलोमीटर लंबे 6 लेन हाई-स्पीड कॉरिडोर को 10,534 करोड़ रुपये की लागत पर बिल्ड-ऑपरेट-ट्रांसफर (बीओटी) मोड में विकसित किया जाएगा। इससे थराड और अहमदाबाद के बीच की दूरी 20 प्रतिशत और यात्रा समय 60 प्रतिशत कम हो जाएगा।
4 लेन अयोध्या रिंग रोड
68 किलोमीटर लंबी 4 लेन एक्सेस-नियंत्रित अयोध्या रिंग रोड को 3935 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जाएगा। रिंग रोड शहर से गुजरने वाले नैशनल हाइवे जैसे NH 27 (ईस्ट वेस्ट कॉरिडोर), NH 227 ए, NH 227 बी, NH 330, NH 330 ए और NH 135 ए पर भीड़भाड़ को कम करेगा, जिससे राम मंदिर जाने वाले तीर्थयात्रियों को आसानी होगी। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अयोध्या में बड़ी संख्या में दर्शन के लिए लोग आ रहे है, यहां के सर्वोंगीण विकास के लिए मेजर रिंग रोड का अप्रूवल हुआ है।
6 लेन कानपुर रिंग रोड
कानपुर रिंग रोड के 47 किलोमीटर लंबे 6 लेन एक्सेस-कंट्रोल्ड सेक्शन को इंजिनियरिंग, खरीद और निर्माण मोड (ईपीसी) में 3298 करोड़ रुपये की लागत से विकसित किया जाएगा। यह सेक्शन कानपुर के चारों ओर 6 लेन नैशनल हाइवे रिंग को पूरा करेगा। रिंग रोड प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्गों जैसे NH 19- स्वर्णिम चतुर्भुज, NH 27 - ईस्ट वेस्ट कॉरिडोर, NH 34 और आगामी लखनऊ- कानपुर एक्सप्रेसवे और गंगा एक्सप्रेसवे पर लंबी दूरी के यातायात को शहर की ओर जाने वाले यातायात से अलग करेगा। इससे उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के बीच माल यात्रा आसान होगी। इसके अलावा रायपुर-रांची नैशनल हाईस्पीड कॉरिडोर के पत्थलगांव और गुमला के बीच 4 लेन सेक्शन, 4 लेन उत्तरी गुवाहाटी बाईपास और मौजूदा गुवाहाटी बाईपास का निर्माण होगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
 01 August 2026
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
 01 August 2026
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
 01 August 2026
नई दिल्ली: भारत के सकल वस्तु एवं सेवा कर (GST) संग्रह में जुलाई 2026 के दौरान जोरदार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सरकार की ओर से शनिवार को जारी मासिक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार देश के छात्रों के लिए पढ़ाई का खर्च आसान करने के लिए एजुकेशन लोन के नियमों में बड़ी ढील देने जा रही है। सरकार का टारगेट…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) की ट्रेन में आप अक्सर यात्रा करते होंगे। उसमें आप ऐसी ढेरों चीजें नोट करते होंगे जो कि किसी 'ग्राहक के अधिकार' के विपरीत…
 31 July 2026
नई दिल्ली: जिंदगी में जब सब कुछ खत्म होता नजर आता है, तब कभी-कभी वहीं से एक नई और शानदार शुरुआत का रास्ता भी निकलता है। उत्तर प्रदेश के रामपुर…
 31 July 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील जर्मनी की कंपनी मार्ट्रेड के साथ अपनी 25 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करने जा रही है। दोनों कंपनियों ने 2001 में जॉइंट…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए पुराने ढर्रे के इंश्योरेंस से आगे बढ़ रही हैं। अब साधारण मेडिकल इंश्योरेंस के अलावा कैंसर जैसी…
Advt.