8 साल पुराना दर्द और फाइनल में भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत, सूर्या सेना इस बार भूलकर मत करना ये गलती
Updated on
26-09-2025 02:42 PM
नई दिल्ली: एशिया कप 2025 का फाइनल 28 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। इस महामुकाबले में भारतीय टीम के पास 2017 चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में मिली हार का बदला लेने का सुनहरा मौका है। भारतीय टीम एशिया कप में अब तक अजेय रही है और उसने टूर्नामेंट में पाकिस्तान को दो बार हराया भी है। पहली बार ग्रुप स्टेज में और दूसरी बार सुपर 4 के मुकाबले में। भारत ने दोनों ही मैचों में पाकिस्तान को आसानी से मात दी है। यह प्रदर्शन 2017 की चैंपियंस ट्रॉफी की याद दिलाता है, जब भारतीय टीम ने ग्रुप स्टेज में पाकिस्तान को बुरी तरह हराया था, लेकिन फाइनल में उन्हें हार का सामना करना पड़ा।
तगड़े फॉर्म में है सूर्या की टीम
2017 के चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में मिली हार भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए आज भी एक कड़वी याद है। इस बार सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली युवा टीम के पास उस हार का बदला लेने का मौका है। टीम इंडिया इस समय शानदार फॉर्म में है और सभी खिलाड़ी एकजुट होकर प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं, कप्तान सूर्यकुमार यादव के बल्ले से भले ही रन न निकल रहे हों, लेकिन उनकी कप्तानी में टीम लगातार जीत रही है।पाकिस्तान की टीम भी फाइनल में आत्मविश्वास के साथ उतरेगी, क्योंकि उन्होंने बांग्लादेश को हराकर फाइनल में जगह बनाई है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला रोमांचक होने की उम्मीद है, जहां भारत अपने अजेय रिकॉर्ड को बरकरार रखना चाहेगा और पाकिस्तान इस हार का बदला लेना चाहेगा।
फैंस को भारतीय टीम से उम्मीदें
यह मुकाबला सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि भावनाओं का एक बड़ा संगम है। भारतीय फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि टीम इंडिया इस बार 2017 की गलती नहीं दोहराएगी और एशिया कप का खिताब जीतकर चैंपियंस ट्रॉफी की हार का हिसाब बराबर करेगी। भारत की ओर से अभिषेक शर्मा ऐसे खिलाड़ी हैं जिनके नाम का खौफ पूरे पाकिस्तान में फैला हुआ है।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…