Select Date:

22 साल में 11 मैच 9 जीते, 2 रहे ड्रॉ:जानें टेस्ट में टीम इंडिया के बांग्लादेश पर दबदबे की कहानी

Updated on 12-12-2022 06:30 PM

भारत और बांग्लादेश के बीच 2 टेस्ट की सीरीज 14 दिसंबर से शुरू होगी। पहला टेस्ट चटगांव के जहूर अहमद चौधरी स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों देशों के बीच अब तक हुए 11 टेस्ट में भारत ने एकतरफा दबदबा दिखाया। 9 में भारत को जीत मिली। वहीं, बांग्लादेश इस दौरान एक भी टेस्ट नहीं जीत सका।

वनडे सीरीज तो बांग्लादेश ने जीती, लेकिन टेस्ट मैच जीतने के लिए उन्हें कड़ी मशक्कत करनी होगी। इस खबर में हम आपको बताएंगे, भारत ने किस तरह टेस्ट में बांग्लादेश को डॉमिनेट किया। साथ ही बताएंगे कि दोनों देशों में टेस्ट के दौरान किन प्लेयर्स ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं और किसने सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं... इससे पहले पोल में भाग लें।

22 साल में बांग्लादेश को भारत पर एक भी जीत नहीं मिली
साल 2000 में ICC ने बांग्लादेश को टेस्ट प्लेइंग नेशन का दर्जा दिया। उसी साल 10 नवंबर को बांग्लादेश ने भारत को एक टेस्ट खेलने के लिए घर बुलाया। बांग्लादेश यह मैच 9 विकेट से हार गया। इसके बाद दोनों देशों में 11 टेस्ट खेले गए। 9 मैच भारत ने जीते। 2 टेस्ट बारिश के चलते पूरे नहीं हो सके, इस कारण वे ड्रॉ रहे। बांग्लादेश को एक में भी जीत नहीं मिली।

9 में से 5 बार तो भारत ने पारी के अंतर से मैच जीता। एक बार 10 और एक बार 9 विकेट से मैच जीता। इसके अलावा भी भारत ने 208 और 113 रन के बड़े अंतर से बांग्लादेश को हराया। इन आंकड़ों से साफ है कि क्रिकेट के इस फॉर्मेट में बांग्लादेश की टीम भारत के सामने कहीं भी नहीं टिकती।

बारिश के कारण 2 टेस्ट ड्रॉ रहे टेस्ट
दोनों देशों के बीच जो 2 टेस्ट ड्रॉ रहे, उनमें बारिश ही मुसीबत बनी। 2007 में चटगांव के जहूर अहमद चौधरी स्टेडियम में पहली बार दोनों के बीच टेस्ट मैच ड्रॉ हुआ। तब 228 ओवर का खेल ही हो सका था। 2015 में फतुल्ला के मैदान पर दूसरी बार टेस्ट ड्रॉ पर खत्म हुआ। तब 200 ओवर का खेल ही पूरा हो सका था। 5 दिन के टेस्ट मैच में आम तौर पर 450 ओवर फेंके जाते हैं।

विराट-गांगुली की कप्तानी में 3-3 जीत
भारत ने विराट की कप्तानी में बांग्लादेश से 4 टेस्ट खेले। एक ड्रॉ रहा और 3 जीते। महेंद्र सिंह धोनी और वीरेंद्र सहवाग की कप्तानी में एक-एक और सौरव गांगुली की कप्तानी में भारत ने 3 टेस्ट जीते। राहुल द्रविड़ की कप्तानी में एक टेस्ट ड्रॉ रहा और एक भारत ने जीता।

बांग्लादेश के घर में भी भारत हावी
ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और श्रीलंका जैसी टीमों को बांग्लादेश घर में एक-एक टेस्ट हरा चुकी है। वेस्टइंडीज को तो टीम ने घर में 2 बार हराया है। लेकिन, बांग्लादेश कभी भी टीम इंडिया को अपने घर में नहीं हरा सका। बांग्लादेश में दोनों के बीच 8 टेस्ट खेले गए। 6 मैच भारत ने जीते तो वहीं 2 ड्रॉ रहे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 July 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में स्पेन के हाथों एक्स्ट्रा टाइम में मिली 0-1 की दर्दनाक हार के बाद अर्जेंटीना के मुख्य कोच लियोनेल स्कालोनी बेहद भावुक…
 21 July 2026
नई दिल्ली: स्पेन बनाम अर्जेंटीना फाइनल के बाद मैदान पर ऐसा मंजर देखने को मिला जिसमे खेल जगत को शर्मसार कर दिया। दोनों टीम के खिलाड़ी आपस में हाथापाई करते…
 21 July 2026
नई दिल्ली: हरमनप्रीत कौर ने अपनी कप्तानी में भारत को लॉर्ड्स में खेला गया एतिहासिक टेस्ट मैच जितवाया। इसके साथ ही उन्होंने इतिहास के सुनहरे पन्नों में अपना नाम दर्ज…
 21 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हाल ही में भारत और इंग्लैंड के बीच खेली गई टी20 और वनडे सीरीज के हर मुकाबले में नजर…
 20 July 2026
फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में जहां एक तरफ विजेता टीमों का नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज होता है, वहीं दूसरी तरफ उन टीमों का दर्द भी कम नहीं होता…
 20 July 2026
नई दिल्ली: फीफा विश्व कप 2026 के फाइनल में स्पेन ने निको विलियम्स को 74वें में मैदान पर उतारा। वह स्टार्टिंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे। विंगर की भूमिका में…
 20 July 2026
लंदन: लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में भले ही भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन हिटमैन रोहित शर्मा के अद्भुत…
 20 July 2026
लंदन: लॉर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए तीसरे वनडे में भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ 27 रनों से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, रोहित शर्मा बेहतरीन लय में…
 20 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम का इंग्लैंड दौरा खत्म हो गया है। टी20 सीरीज में 4-0 से हारने के बाद टीम इंडिया वनडे सीरीज को भी नहीं जीत पाई। पहले मैच…
Advt.