चाकलेट का लालच देकर 9 साल की बच्ची से गैंगरेप, हैरानी की बात पांचो आरोपी नाबालिग
Updated on
07-07-2023 06:50 PM
कलबुर्गी: कर्नाटक के कलबुर्गी जिले से नाबालिग से रेप की वारदात सामने आई है, जहां पांच नाबालिग लड़कों ने 9 साल की बच्ची के साथ गैंगरेप को अंजाम दे दिया। पुलिस ने बताया कि चार आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। पीड़ित बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इस मामले में 12 साल से 14 साल की उम्र के चार लड़कों को हिरासत में लिया है। किशोरों को रिमांड होम भेजने के साथ ही पांचवें आरोपी की तलाश की जा रही है।
रेप की घटना कलबुर्गी महिला पुलिस थाने की सीमा में बुधवार दोपहर की बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, पांच नाबालिग आरोपी घर के सामने बैठी पीड़िता को चॉकलेट दिलाने के बहाने एक सुनसान जगह पर ले गए। पीड़िता की मां ने अपनी शिकायत में कहा कि आरोपी लड़की को पास के एक घर में ले गए और उसके साथ गैंगरेप को अंजाम दिया।
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने पीड़िता को कुछ भी न बताने की धमकी दी और कहा कि किसी को बताया तो वे उसे जान से मार देंगे। हालांकि, किसी तरह घर पहुंची लड़की ने अपनी मां को घटना के बारे में बताया। परिवार वाले लड़की को अस्पताल लेकर पहुंचे और पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई। हरकत में आई पुलिस ने चार आरोपियों को हिरासत में लेते हुए आईपीसी की धारा 366ए, 376 (जी) और 506 और पोस्को एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
कोलकाता: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने साफ किया है कि राज्य के स्कूलों में बच्चों को अंडा दिया जाएगा। बंगाल में पूरी तरह शाकाहारी मेन्यू को लेकर चल…
नई दिल्ली/पटना: सुप्रीम कोर्ट में आज गुरुवार को बिहार के मंत्री दीपक प्रकाश से जुड़ी एक याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार से सवाल…
नई दिल्ली, केंद्र सरकार ने बुधवार को पहली बार माना कि ई-20 पेट्रोल (20% एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल) इस्तेमाल करने से गाड़ियों को नुकसान पहुंच सकता है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं…
कोलकाता, पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में पुलिस ने बुधवार रात एक छापेमारी में ₹28.5 करोड़ से ज्यादा कैश और 15 किलो सोना बरामद किया। सोने की कीमत करीब ₹21.5 करोड़…
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को दिल्ली सरकार को आदेश दिया कि 20 जुलाई को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संसद मार्च में घायल प्रदर्शनकारियों का इलाज कराया जाए।सीजेआई सूर्यकांत,…
दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के आंदोलन में हजारों लोग पहुंचे, कहीं किसी ने डिजिटल क्रांति से आंदोलन का रुख मोड़ा तो किसी ने भूखे रहकर लेकिन उन्हीं के बीच…
नई दिल्ली: भारत में फॉरेन कंट्रीब्यूशन रेगुलेशन एक्ट (FCRA) उन कानूनों में से एक है जो हर कुछ सालों में चर्चा का विषय बन जाता है। लेकिन क्यों? इस कानून…