Select Date:

90 दिनों का कोटा रहेगा पूरा, ऊर्जा सुरक्षा के लिए 'समुद्र मंथन' करेगी सरकार

Updated on 27-02-2026 12:37 PM
नई दिल्ली: तेल के भंडार को लेकर सरकार अपना प्लान बदल रही है। ऊर्जा सुरक्षा के लिए सरकार अब 'समुद्र मंथन' करेगी। सरकार का प्लान है कि देश की ऊर्जा जरूरतों के लिए 90 दिनों तक का तेल भंडार रहे। इकनॉमिक टाइम्स के मुताबिक बदलते वैश्विक भू-राजनीतिक हालात और कच्चे तेल की आपूर्ति पर बढ़ते दबाव के बीच भारत सरकार ने तीन-स्तरीय रणनीति तैयार की है।

सूत्रों के मुताबिक इस रणनीति में 6 मिलियन मीट्रिक टन (MMT) अतिरिक्त रणनीतिक तेल भंडार बनाना, ‘समुद्र मंथन’ नाम से राष्ट्रीय गहरे समुद्र अन्वेषण मिशन शुरू करना और देश को ग्लोबल रिफाइनिंग व पेट्रोकेमिकल हब के रूप में विकसित करना शामिल है। इन प्रस्तावों को लागू करने के लिए कैबिनेट नोट तैयार किए जा रहे हैं और मई-जून तक मंजूरी मिलने का लक्ष्य है।

अभी कितना है देश में तेल भंडार?

  • वर्तमान में भारत के पास लगभग 5.33 MMT रणनीतिक कच्चा तेल भंडार है, जो करीब 10 दिनों के आयात के बराबर है।
  • इसके अलावा ओडिशा के चांदीखोल और कर्नाटक के पडुर में बन रहे वाणिज्यिक-सह-रणनीतिक भंडार (करीब 11.83 MMT, यानी 20-25 दिन) और रिफाइनरियों में मौजूद लगभग 55 दिन का स्टॉक मिलाकर कुल भंडारण क्षमता करीब 80 दिनों की है।

क्या है सरकार का प्लान?

  • पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय 30 जून तक कैबिनेट से 6 MMT अतिरिक्त भंडार बनाने की मंजूरी मांग सकता है। लक्ष्य 90 दिन का रणनीतिक तेल भंडार तैयार करना है।
  • सभी मौजूदा और आगामी एलएनजी टर्मिनलों के लिए 10 दिन का रणनीतिक गैस भंडार बनाने की योजना भी एजेंडे में है।

क्या है 'समुद्र मंथन'?

ऊर्जा सुरक्षा मिशन का दूसरा प्रमुख स्तंभ घरेलू हाइड्रोकार्बन उत्पादन बढ़ाना है। इसके लिए ‘समुद्र मंथन’ नाम से नेशनल डीप वाटर एक्सप्लोरेशन मिशन शुरू किया जाएगा।

मिशन के तहत 2026-27 से अगले पांच वर्षों में अन्वेषण कुओं की संख्या 30 प्रति वर्ष से बढ़ाकर कम से कम 100 प्रति वर्ष की जाएगी। इनमें हर साल 25 कुएं गहरे समुद्र क्षेत्रों में और 40 स्ट्रैटिग्राफिक कुएं शामिल होंगे।

एनर्जी को लेकर क्या है सरकार का लक्ष्य?

  • हाइड्रोकार्बन भंडार वृद्धि को वर्तमान 1.6 बिलियन टन ऑयल इक्विवेलेंट (BTOE) से बढ़ाकर 2035 तक 2 BTOE और 2047 तक 5 BTOE करना।
  • घरेलू कच्चा तेल उत्पादन को 29 MMT से बढ़ाकर 2030 तक 35 MMT और 2047 तक 100 MMT करना।
  • प्राकृतिक गैस उत्पादन को 36 BCM से बढ़ाकर 2030 तक 45 BCM और 2047 तक 100 BCM तक पहुंचाना।
  • ड्रिलिंग रिग, लॉगिंग टूल्स जैसे अन्वेषण उपकरणों के घरेलू निर्माण को बढ़ावा देने के लिए 30 जून तक विशेष योजना शुरू की जाएगी।

रिफाइनिंग पर भी सरकार का फोकस

सरकार का तीसरा फोकस भारत को ग्लोबल रिफाइनिंग और पेट्रोकेमिकल हब बनाना है। लक्ष्य साल 2047 तक रिफाइनिंग क्षमता को 400 मिलियन मीट्रिक टन प्रति वर्ष (MMTPA) तक बढ़ाना है, जिसमें पेट्रोकेमिकल्स का मजबूत एकीकरण होगा।सूत्रों के अनुसार, ‘पेट्रो-केमिकल्स’ विषय को पेट्रोलियम मंत्रालय के तहत लाने के लिए ‘Allocation of Business Rules, 1961’ में संशोधन पर विचार किया जा रहा है, ताकि नीतिगत समन्वय बेहतर हो सके। सरकार तेल एवं गैस क्षेत्र की सार्वजनिक उपक्रमों (PSUs) के विलय पर भी विचार कर रही है, ताकि बड़े वैश्विक ऊर्जा दिग्गज तैयार किए जा सकें।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
नई दिल्ली: भारत के स्मार्टफोन बाजार में जून तिमाही (Q1) के दौरान सालाना आधार पर 10% की भारी गिरावट दर्ज की गई है। साल 2023 की जनवरी-मार्च तिमाही के बाद…
 18 July 2026
नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच नए सिरे से युद्ध (US-Iran War) शुरू हो गया है। इस वजह से चालू सप्ताह के दौरान WTI crude के दाम में 11%…
 18 July 2026
नई दिल्ली: एंप्लॉयीज प्रॉविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन (EPFO) ने पीएफ (PF) अंशदान में कंपनियों की ओर से की गई देर से जुड़े पुराने विवादों और मुकदमों के जल्द निपटारे के लिए…
 18 July 2026
नई दिल्ली: वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों का इंतजार कर रहे लोगों के लिए एक बुरी खबर है। भारत और रूस की पार्टनरशिप वाली कंपनी किनेट रेलवे सॉल्यूशंस (Kinet Railway Solutions)…
 18 July 2026
नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के कारण फारस की खाड़ी (Persian Gulf) से होने वाले तरलीकृत प्राकृतिक गैस (LNG) के निर्यात में भारी कमी आई है।…
 17 July 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल (Crude Oil Price) में इन दिनों जो आग लगी हुई है, उससे दुनिया का हर देश परेशान है। यूरोपीय यूनियन (EU) ने तो इससे निजात पाने…
 17 July 2026
नई दिल्ली: इनकम टैक्स विभाग ने चालू वित्त वर्ष (2026-27) के लिए कॉस्ट इन्फ्लेशन इंडेक्स (CII) बढ़ा दिया है। इसका इस्तेमाल जमीन-जायदाद (प्रॉपर्टी), शेयर और गहने बेचने पर होने वाले…
 17 July 2026
नई दिल्ली: सैटकॉम के क्षेत्र में एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक को कड़ी टक्कर मिलने वाली है। स्पेस रेगुलेटर IN-SPACe ने रिलायंस जियो के लगभग 1,600 लो अर्थ ऑर्बिट (LEO)…
 17 July 2026
नई दिल्‍ली: यह कहानी है मुंबई के रहने वाले अमन सेन की। उन्‍होंने लीक से हटकर अपना खुद का रास्‍ता बनाया। कॉलेज की पढ़ाई बीच में ही छोड़कर उन्‍होंने कारोबार…
Advt.