Select Date:

11 साल के 91% बच्चों के पास अपना स्मार्टफोन, 19 साल का होने पर इनमें से 65% डिप्रेशन के शिकार

Updated on 17-09-2022 05:53 PM

दुनियाभर में स्मार्टफोन का इस्तेमाल बढ़ रहा है, खासतौर से 9 साल से 19 साल के बच्चों के बीच। ब्रिटेन की ऑफकॉम की एक रिपोर्ट में सामने आया है कि ब्रिटेन के 91 फीसदी बच्चों के पास 11 साल की उम्र तक अपना स्मार्टफोन होता है। रिपोर्ट के अनुसार ये बच्चे जब 19 साल के होते हैं तो इनमें से 65 % डिप्रेशन का शिकार हो जाते हैं। अमेरिका में 9 से 11 साल के 37% बच्चों के पास खुद का स्मार्टफोन होता है।

यूरोप के 19 देशों में 13 साल तक के 80% बच्चे रोज इंटरनेट का इस्तेमाल करते हैं। 19 साल की उम्र तक 90% किशोरों के पास अपना स्मार्टफोन होता है। कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी के प्रो. एमी ओर्बन का कहना है कि आठ साल तक के बच्चे भी सोशल मीडिया अकाउंट बना लेते हैं। इनके ऑनलाइन अब्यूज होने की आशंका ज्यादा रहती है।

ओर्बन का मानना है कि स्मार्टफोन और सोशल मीडिया के इस्तेमाल में संतुलन बनाए रखना जरूरी है, क्योंकि इससे भले ही सीधे तौर पर दिमाग पर कोई असर न पड़े लेकिन अप्रत्यक्ष रूप से हानि पहुंचा सकते हैं। 1700 बच्चों पर किए गए शोध में उन्होंने पाया कि 11 से 13 साल की लड़कियां और 14-15 साल के लड़के जो सोशल मीडिया का इस्तेमाल करना शुरू कर देते हैं वे आगे चलकर जिंदगी से कम संतुष्ट होते हैं।

दूसरी ओर सोशल मीडिया का इस्तेमाल नहीं करने वाले ज्यादा संतुष्ट पाए गए। स्मार्टफोन के प्रति बच्चों में ज्यादा आकर्षण सोशल मीडिया का होता है।

बच्चे स्मार्टफोन यूज करें तो पेरेंट्स उन पर कंट्रोल भी रखें
लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स की प्रो. सोनिया लिविंगस्टोन का मानना है कि इंटरनेट और स्मार्टफोन हमारे बच्चों के लिए इस वक्त जरूरी है। इससे बच्चे समाज से नए तरीके से जुड़ पाते हैं। कई सवालों के जवाब के बारे में जानते हैं, लेकिन पेरेंट्स का कंट्रोल होना जरूरी है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 July 2026
ढाका: बांग्लादेश सरकार ने कहा है कि भारत से शेख हसीना का लौटना काफी हद तक नरेंद्र मोदी सरकार के सहयोग पर निर्भर करेगा। तारिक रहमान सरकार में विदेश राज्य…
 17 July 2026
काठमांडू: नेपाल में ये मांग तेजी से उठ रही है कि अगर भारत चीनी कंपनियों के लिए अपने दरवाजे खोल सकता है तो काठमांडू फिर बीजिंग से समझौता क्यों ना…
 17 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) के चेयरमैन बिलावल भुट्टो जरदारी ने पीओके में प्रदर्शनकारियों को उनकी कश्मीरी पहचान के आधार पर निशाना बनाए जाने का बचाव किया है। पाकिस्तान के…
 17 July 2026
इस्लामाबाद: मानसून की बारिश शुरू होने के साथ ही पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की मरियम नवाज के नेतृत्व वाली सरकार की चिंता बढ़ गई है। सरकार ने अपने सिंचाई विभाग…
 17 July 2026
हेग: भारत ने इस हफ्ते संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में अस्थाई सीट के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। लेकिन दूसरी तरफ UN सिस्टम में उसकी मौजूदगी का एक…
 16 July 2026
न्यूयॉर्क/इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र में गुहार लगाते हुए कहा है कि भारत के सिंधु जल संधि सस्पेंड करने से देश के 24 करोड़ लोगों की जिंदगी खतरे में है।…
 16 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की मीडिया में दावा किया गया है कि चीन से उसे जल्द J-35 स्टील्थ फाइटर जेट मिलने जा रहा है। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि चीन…
 16 July 2026
इस्लामाबाद/बीजिंग: चीन की कड़ी चेतावनी के बाद पाकिस्तान ने बलूचिस्तान में सीपीईसी प्रोजेक्ट की सुरक्षा में पूरी ताकत झोंक दी है। पाकिस्तान ने बुधवार को कहा है कि वो बलूचिस्तान…
 16 July 2026
रोम: इटली की सुप्रीम कोर्ट ने पाकिस्तानी मूल की समन अब्बास की हत्या के मामले में दोषी ठहराए गए माता-पिता समेत परिवार के 4 सदस्यों की उम्रकैद की सजा को…
Advt.