Select Date:

9/11 आतंकी हमले की बरसी आज

Updated on 11-09-2022 05:46 PM

11 सितंबर 2001 का दिन शायद ही कोई भूला होगा. इसी दिन दुनिया के सबसे ताकतवर देश अमेरिका पर घातक आतंकी हमला हुआ था. आतंकियों ने न्यूयॉर्क में वर्ल्ड ट्रेड सेंटर को अपना निशाना बनाया था. इस हमले में करीब 3 हजार लोगों की जान चली गई थी. इस हमले से न केवल अमेरिका बल्कि पूरी दुनिया दहल गई थी. इसे दुनिया के सबसे खौफनाक आतंकी हमलों में गिना जाता है. आज अमेरिका पर हुए इस हमले के 21 साल पूरे हो गए हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और फर्स्ट लेडी जिल बाइडन और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस 9/11 हमले के पीड़ितों को सम्मानित करने और उन्हें याद करने के लिए देशभर में यात्रा करेंगे.

क्या हुआ था उस दिन…

11 सितंबर 2001 की सुबह अल-कायदा के आतंकियों ने चार विमान हाईजैक कर लिया था. इनका मकसद विमान को अलग-अलग ऐतिहासिक स्थलों पर क्रैश कराने का था. सबसे पहला प्लेन क्रैश अमेरिकन एयरलाइन फ्लाइट 11 का हुआ, जो न्यूयॉर्क शहर में सुबह 8.46 बजे वर्ल्ड ट्रेड सेंटर के उत्तरी टावर से टकराया था. ठीक इसके 17 मिनट बाद यूनाइटेड एयरलाइंस फ्लाइट 175 दक्षिणी टावर से टकराई. वहीं करीब 9.37 बजे अमेरिकन एयरलाइंस फ्लाइट 77 वॉशिंगटन स्थित अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन से टकराई और चौथी हाईजैक फ्लाइट 93 का लक्ष्य व्हाइट हाउस या यूएस कैपिटल बिल्डिंग को निशाना बनाना था लेकिन यात्रियों से लड़ाई के कारण आतंकियों के हाथ से विमान का नियंत्रण छूट गया और यह पेन्सिलवेनिया के शैंक्सविल में मैदानी इलाके में जा गिरा.

2977 लोगों की गई थी जान

आतंकियों की ओर से किए गए इन चार हमलों में 2977 लोगों की मौत हुई थी. इनमें 19 हाईजैकर आतंकी भी शामिल हैं. वहीं जो लोग मारे गए, उनमें चार विमानों में सवार 246, वर्ल्ड ट्रेड सेंटर और उसके आसपास के इलाके में 2606 और पेंटागन में मौजूद 125 लोग शामिल थे. मारे गए लोगों में ज्यादातर आम नागरिक शामिल थे. वहीं राहत और बचाव कार्य के दौरान 344 बचावकर्मी, 71 पुलिसकर्मी और 55 सैन्यकर्मी भी मारे गए थे.

अमेरिका ने क्या जवाब दिया?

11 सितंबर 2001 के हमले के एक महीने के भीतर तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश ने अलकायदा और ओसामा बिन लादेन को खत्म करने के लिए अफगानिस्तान पर हमला कर दिया था. अमेरिका को इस मुहिम में दूसरे देशों से मदद भी मिली. इसके करीब दस साल बाद 2011 में अमेरिकी सैना ने ओसामा बिन लादेन को पाकिस्तान के ऐबटाबाद में मार गिराया.

अमेरिका ने इसी साल यानी 2022 में ही ड्रोन हमले में अलकायदा चीफ और खूंखार आतंकी अयमान अल जवाहिरी को मार गिराया. ये हमला काबुल में किया गया. अल जवाहिरी 9/11 हमले का मुख्य आरोपी था और उस पर 25 मिलियन अमेरिकी डॉलर का इनाम रखा गया था.


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 July 2026
ढाका: बांग्लादेश सरकार ने कहा है कि भारत से शेख हसीना का लौटना काफी हद तक नरेंद्र मोदी सरकार के सहयोग पर निर्भर करेगा। तारिक रहमान सरकार में विदेश राज्य…
 17 July 2026
काठमांडू: नेपाल में ये मांग तेजी से उठ रही है कि अगर भारत चीनी कंपनियों के लिए अपने दरवाजे खोल सकता है तो काठमांडू फिर बीजिंग से समझौता क्यों ना…
 17 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) के चेयरमैन बिलावल भुट्टो जरदारी ने पीओके में प्रदर्शनकारियों को उनकी कश्मीरी पहचान के आधार पर निशाना बनाए जाने का बचाव किया है। पाकिस्तान के…
 17 July 2026
इस्लामाबाद: मानसून की बारिश शुरू होने के साथ ही पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की मरियम नवाज के नेतृत्व वाली सरकार की चिंता बढ़ गई है। सरकार ने अपने सिंचाई विभाग…
 17 July 2026
हेग: भारत ने इस हफ्ते संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में अस्थाई सीट के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। लेकिन दूसरी तरफ UN सिस्टम में उसकी मौजूदगी का एक…
 16 July 2026
न्यूयॉर्क/इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र में गुहार लगाते हुए कहा है कि भारत के सिंधु जल संधि सस्पेंड करने से देश के 24 करोड़ लोगों की जिंदगी खतरे में है।…
 16 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की मीडिया में दावा किया गया है कि चीन से उसे जल्द J-35 स्टील्थ फाइटर जेट मिलने जा रहा है। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि चीन…
 16 July 2026
इस्लामाबाद/बीजिंग: चीन की कड़ी चेतावनी के बाद पाकिस्तान ने बलूचिस्तान में सीपीईसी प्रोजेक्ट की सुरक्षा में पूरी ताकत झोंक दी है। पाकिस्तान ने बुधवार को कहा है कि वो बलूचिस्तान…
 16 July 2026
रोम: इटली की सुप्रीम कोर्ट ने पाकिस्तानी मूल की समन अब्बास की हत्या के मामले में दोषी ठहराए गए माता-पिता समेत परिवार के 4 सदस्यों की उम्रकैद की सजा को…
Advt.