'92 मैच 474 विकेट', फिर भी WTC फाइनल खेलने के योग्य नहीं अश्विन, अब टीम इंडिया को हो रहा होगा पछतावा
Updated on
08-06-2023 08:00 PM
लंदन: भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज ऑफ स्पिनर रविचद्रं अश्विन एक ऐसा नाम है जो इस वक्त सुर्खियों में बना हुआ है। दरअसल, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 के फाइनल में रोहित शर्मा ने अपने सबसे बेहतरीन और सबसे सफल गेंदबाज आर अश्विन को ही प्लेइंग 11 से ड्रॉप कर दिया। रोहित ने अश्विन के ऊपर रविंद्र जडेजा को प्राथमिकता दी। गौरतलब है कि इसका खामियाजा टीम इंडिया को भुगतना पड़ रहा है। पिच या कंडीशन जैसी भी हो अश्विन हमेशा टीम को विकेट लेकर देते हैं। वह इतने काबिल गेंदबाज हैं कि किसी भी पिच पर अपना जादू बिखेर सकते हैं।
अश्विन को ड्रॉप कर भारतीय टीम को होगा पछतावा
डब्ल्यूटीसी फाइनल का पहला दिन पूरी तरह से ऑस्ट्रेलिया टीम के हक में रहा। रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया ने पहला दिन खत्म होने तक 3 विकेट के नुकसान पर 327 रन बोर्ड पर लगा दिए। ट्रेविस हेड ने कमाल का शतक (146*) जड़ा। वहीं स्टीव स्मिथ 95 रन पर नाबाद खेल रहे हैं।
टीम इंडिया के गेंदबाज पहले दिन पूरी तरह से बेबस नजर आए। रोहित सेना विकेट लेने में लगातार नाकाम रही। ऐसे में अब रोहित को अश्विन को ना खिलाने का पछतावा तो जरूर हो रहा होगा। क्योंकि अश्विन एक विकेट टेकिंग गेंदबाज हैं और जिस तरह से ओवरकास्ट कंडीशन के बाद लंच के आसपास धूप खिली। उस समय रोहित, अश्विन को ना खिलाने के फैसले पर और ज्यादा पचता रहे होंगे। यही नहीं बल्कि ऑस्ट्रेलियाई टीम में पांच लेफ्ट हैंडर्स हैं और ऐश का रिकॉर्ड लेफ्टी खिलाड़ियों के खिलाफ हमेशा से शानदार रहा है।
डब्ल्यूटीसी फाइनल 2021 में अश्विन ने किया था कमाल न्यूजीलैंड के खिलाफ 2021 के वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में रविचंद्रन अश्विन को खेलने का मौका मिला था। उस मुकाबले में भी मौसम खराब था और स्पिनर्स के लिए परिस्थितियां इतनी अनुकूल नहीं थी।`लेकिन इसके बावजूद अश्विन ने पहली और दूसरी दोनों पारियों में 2-2 विकेट लिए थे। उन्होंने उस मैच में रविंद्र जडेजा से कई गुना बेहतर प्रदर्शन किया था।
ऐसे हैं टेस्ट क्रिकेट में अश्विन के आकड़ें अश्विन ने 2011 से अब तक कुल 92 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 23 की औसत से 474 विकेट झटके हैं। उन्होंने टेस्ट कर्कट में 24 फोर विकेट हॉल और 32 फाइव विकेट हॉल लिए हैं। इतना ही नहीं बल्कि वह बल्ले से भी इस फॉर्मेट में कमाल करते हैं। अश्विन ने टेस्ट में 27 की औसत से 3129 रन बनाए हैं, जिसमें उनके बल्ले से 5 शतक और 13 अर्धशतक देखने को मिले हैं। बहरहाल, इस बात में कोई दोहराय नहीं कि टेस्ट में भारत के लिए जितने ज्यादा महत्वपूर्ण कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली हैं, उतने ही ज्यादा जरूरी अश्विन भी हैं। अपने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को बड़े मैच में ना खिला कर भारतीय टीम मैनेजमेंट ने बहुत बड़ी गलती की है।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…