Select Date:

IPL ऑक्शन में 991 खिलाड़ी:भारत के 714 क्रिकेटर्स ने रजिस्ट्रेशन कराया

Updated on 02-12-2022 06:03 PM

IPL 2023 के लिए 23 दिसंबर को कोच्चि में होने वाले मिनी ऑक्शन के लिए 991 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। बुधवार को रजिस्ट्रेशन के लिए आखिरी तारीख थी। उम्मीद के मुताबिक भारत के सबसे ज्यादा 714 क्रिकेटर्स ने अपना नाम डाला है। 277 विदेशी खिलाड़ियों ने भी रजिस्ट्रेशन कराया है। इनमें 185 कैप्ड और 786 अनकैप्ड खिलाड़ी हैं। 20 खिलाड़ी एसोसिएट देश के शामिल हैं। जो क्रिकेटर इंटरनेशनल मैच खेल चुके होते हैं उन्हें कैप्ड कहा जाता है।

कब शुरू होगा 2023 का IPL?
2023 के IPL में 10 टीमों के बीच कुल 74 मैच खेले जाएंगे। रिपोर्ट्स के अनुसार, IPL का 16वां एडिशन मार्च के तीसरे सप्ताह में शुरू होकर मई के आखिर तक चलने की उम्मीद है। 2022 का आईपीएल 26 मार्च से शुरू हो कर 29 मई तक चला था।

2022 में पहली बार 8 की जगह 10 टीमों के साथ IPL हुआ था। गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपरजायंट्स की 2 नई टीमों ने टूर्नामेंट में एंट्री की थी। टूर्नामेंट के फाइनल में हार्दिक पंड्या की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस ने संजू सैमसन की कप्तानी वाली राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हराया था। 2008 के पहले सीजन को छोड़ दें तो गुजरात टाइटंस अपने डेब्यू टूर्नामेंट में ही खिताब जीतने वाली पहली टीम बनी थी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 July 2026
फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में जहां एक तरफ विजेता टीमों का नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज होता है, वहीं दूसरी तरफ उन टीमों का दर्द भी कम नहीं होता…
 20 July 2026
नई दिल्ली: फीफा विश्व कप 2026 के फाइनल में स्पेन ने निको विलियम्स को 74वें में मैदान पर उतारा। वह स्टार्टिंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे। विंगर की भूमिका में…
 20 July 2026
लंदन: लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में भले ही भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन हिटमैन रोहित शर्मा के अद्भुत…
 20 July 2026
लंदन: लॉर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए तीसरे वनडे में भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ 27 रनों से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, रोहित शर्मा बेहतरीन लय में…
 20 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम का इंग्लैंड दौरा खत्म हो गया है। टी20 सीरीज में 4-0 से हारने के बाद टीम इंडिया वनडे सीरीज को भी नहीं जीत पाई। पहले मैच…
 18 July 2026
नई दिल्ली: बांग्लादेश और जिम्बाब्वे के बीच खेली जा रही टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। पहले मैच में शिकस्त झेलने के बाद बांग्लादेशी टीम ने इस मैच…
 18 July 2026
नई दिल्ली: क्रिकेट जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। वेस्टइंडीज के महानतम और खेल इतिहास के सबसे बेहतरीन ऑलराउंडर्स में शुमार सर गार्फील्ड सोबर्स का 89 साल…
 18 July 2026
नई दिल्ली: बीसीसीआई ने शुक्रवार को रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि इंग्लैंड के खिलाफ रविवार को लॉडर्स पर तीसरा वनडे उनका आखिरी…
 18 July 2026
नई दिल्ली: क्रिकेट जगत के इतिहास में एक ऐसे चैप्टर का अंत हो गया, जिसने क्रिकेट को विश्व मंच पर नई पहचान दिलाई। वेस्टइंडीज क्रिकेट को दुनिया के नक्शे पर…
Advt.