90 रुपये से कम में 35 लीटर की टंकी फुल, कहां मिल रहा दुनिया का सबसे सस्ता पेट्रोल?
Updated on
29-12-2025 12:51 PM
नई दिल्ली: दुनिया में इलेक्ट्रिक गाड़ियों का चलन बढ़ता जा रहा है लेकिन पेट्रोल-डीजल अब भी ज्यादातर गाड़ियों में यूज होता है। दुनिया में कच्चे तेल का सबसे बड़ा भंडार वेनेजुएला के पास है लेकिन दुनिया में सबसे सस्ता तेल उत्तर अफ्रीकी देश लीबिया में है। इस देश में एक लीटर पेट्रोल की कीमत मात्र 0.028 डॉलर यानी 2.52 रुपये है। यानी 90 रुपये से कम में आपकी 35 लीटर की टंकी फुल हो सकती है। अफ्रीका का सबसे बड़ा तेल भंडार लीबिया के पास है और दुनिया के कुल तेल उत्पादन में उसकी हिस्सेदारी करीब 3 फीसदी है।
लीबिया के बाद दुनिया में सबसे सस्ता पेट्रोल ईरान में है। इस देश में एक लीटर पेट्रोल की कीमत मात्र 0.029 डॉलर यानी 2.61 रुपये है। वेनेजुएला में एक लीटर पेट्रोल के लिए आपको 0.035 डॉलर यानी 3.15 रुपये है। कुवैत, अल्जीरिया, मिस्र, कजाकस्तान, नाइजीरिया, सऊदी अरब, यूएई, इंडोनेशिया, अमेरिका, रूस और पाकिस्तान में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 1 डॉलर से कम है। बांग्लादेश में भी एक लीटर पेट्रोल की कीमत भारत से कम 1.015 डॉलर है। चीन में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 1.046 डॉलर है।
भारत में कीमत
भारत में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 1.128 डॉलर यानी करीब 101.42 रुपये है। दिल्ली में पेट्रोल ₹94.77 प्रति लीटर और डीजल ₹87.67 प्रति लीटर के हिसाब से मिल रहा है। सरकार ने पिछले साल आम चुनाव से ठीक पहले 14 मार्च को सरकार ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की कमी की थी। उसके बाद से पेट्रोल और डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है जबकि इस दौरान कच्चे तेल की कीमत में काफी गिरावट आई है। अभी कच्चा तेल 61.26 डॉलर प्रति डॉलर पर ट्रेड कर रहा है।
दुनिया के कई देशों में पेट्रोल की कीमत भारत से ज्यादा है। इनमें ब्राजील, अर्जेंटीना, तुर्की, साउथ अफ्रीका, मेक्सिको, यूके, फ्रांस, जर्मनी और नीदरलैंड शामिल हैं। वैसे दुनिया में सबसे महंगा पेट्रोल हॉन्ग कॉन्ग में है। यहां एक लीटर पेट्रोल की कीमत 3.715 डॉलर है। इसके बाद आइसलैंड (2.339 डॉलर) इजरायल (2.310 डॉलर) और डेनमार्क (2.272 डॉलर) का नंबर है।
नई दिल्ली: रेयर अर्थ को नए जमाने की टेक्नोलॉजी की रीढ़ कहा जाता है। इनका यूज इलेक्टिक वीकल, इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन और डिफेंस में होता है। अभी इसकी सप्लाई चेन पर…
नई दिल्ली: होर्मुज जलडमरूमध्य में एक बार फिर से संकट गहरा गया है। यही वजह है कि कच्चे तेल की ढुलाई पर एक बार फिर से जियोपोलिटकल रिस्क प्रीमियम (Geopolitical…
नई दिल्ली: सरकार ने अनुराग जैन को नीति आयोग का नया सीईओ नियुक्त किया है। अनुराग जैन मध्य प्रदेश कैडर के 1989 बैच के IAS अधिकारी हैं। कैबिनेट की नियुक्ति…
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप की कंपनी इंडियन होटल्स कंपनी (IHCL) के शेयरों में आज शुरुआती कारोबार में करीब 2% गिरावट आई। बीएसई पर यह…
नई दिल्ली: पूंजी बाजार में एथिकल इन्वेस्टिंग को बढ़ावा देने के लिए NSE ने निफ्टी 500 अहिंसा इंडेक्स की शुरुआत की है। इसमें निफ्टी 500 की उन कंपनियों को शामिल…
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में आज लगातार तीसरे दिन गिरावट आई है। इसकी वजह यह है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इंपोर्टेड जेनेरिक दवाओं पर चरणबद्ध तरीके…