सरोगेसी से पैदा हुआ बच्चा बॉयोलॉजिकल तौर पर कपल से जुड़ा होता है
Updated on
09-02-2023 06:03 PM
नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट में केंद्र सरकार ने कहा है कि सरोगेसी कानून में यह प्रावधान किया गया है कि किराये पर कोख देने वाली महिला यानी जो सरोगेट मदर है वह इस प्रक्रिया के तहत पैदा होने वाले बच्चे से बॉयोलॉजिकल तौर पर जुड़ी नहीं है। केंद्र सरकार ने इस कानून के बारे में स्पष्टीकरण में बताया कि जो बच्चा सरोगेसी से पैदा होता है वह बॉयोलॉजिकल तौर पर उसे पाने वाले कपल या इच्छुक महिला जो विधवा या तलाकशुदा हो उससे जुड़ा होना चाहिए।
सरोगेसी रेग्युलेशन एक्ट 2021 और सहायक प्रजनन प्रौद्योगिकी रेग्युलेशन एक्ट 2021 के कुछ प्रावधानों को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई है। इन याचिकाओं में कहा गया है कि यह प्रावधान निजता के अधिकार के खिलाफ है, साथ ही महिलाओं के प्रजनन अधिकारों के खिलाफ है। भारत में आधिकारिक तौर पर सरोगेसी को रेग्युलेट करने के लिए नया कानून बनाया गया है।
भारत सरकार ने 25 जनवरी को सरोगेसी (रेग्युलेशन) एक्ट 2021 को नोटिफाई कर दिया। एक्ट का उद्देश्य यह है कि कि भारत में कमर्शल सरोगेसी को रोका जा सके। सरोगेसी मेडिकल प्रोसेस है जिसके तहत वैसे कपल जिनकी संतान नहीं है और बच्चे की इच्छा रखते हैं उनके लिए किराए पर एक कोख की व्यवस्था है जो महिला यह कोख उपलब्ध कराती है उसे सरोगेट मदर कहा जाता है। जो संतान चाहने वाले कपल हैं उनके शुक्राणु और अंडाणु को एक लैब में मेडिकल पद्धति से क्रॉस कराया जाता है और जब क्रॉस के बाद भ्रूण उत्पन्न होता है तो उसे मेडिकल पद्धति से वैसी महिला के गर्भ में डाला जाता है जो सरोगेट मदर बनना चाहती हैं। बच्चा कपल का ही होता है क्योंकि उनके शुक्राणु और अंडाणु से बच्चा बना है लेकिन वह किसी और महिला के कोख में पलता है। 9 महीने बाद जब बच्चा पैदा होता है तो कॉन्ट्रैक्ट के मुताबिक उस बच्चे को बॉयोलॉजिकल पैरेंट्स यानी उस कपल को दे दिया जाता है जिनके शुक्राणु और अंडाणु से बच्चा हुआ है।
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…