एक बच्चे की हत्या और पूरे शहर पर शक की सूई! रोमांच से भरी है करीना कपूर की फिल्म
Updated on
20-08-2024 06:08 PM
करीना कपूर की क्राइम-थ्रिलर फिल्म 'द बकिंघम मर्डर्स' का टीजर मंगलवार, 20 अगस्त को रिलीज हो गया है। हंसल मेहता के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म की लंबे समय से चर्चा है। बीते साल 2023 में लंदन फिल्म फेस्टिवल में इसका प्रीमियर हुआ था और तभी से इसकी जबरदस्त तारीफ हो रही है। करीब 1 मिनट के टीजर में वह सबकुछ है, जो इस थ्रिलर फिल्म के लिए एक्साइटमेंट बढ़ा देता है। कहानी एक लापता बच्चे की तलाश से शुरू होती है, जो एक मर्डर केस में बदल जाती है। करीना कपूर फिल्म में ब्रिटिश-इंडियन जासूस जसमीत भामरा के किरदार में हैं और वह हर फ्रेम में शानदार लगी है।
'द बकिंघम मर्डर्स' को जहां हंसल मेहता ने डायरेक्ट किया है, वहीं इसे करीना कपूर खान, शोभा कपूर और एकता कपूर ने प्रोड्यूस किया है। टीजर की शुरुआत एक लापता बच्चे की तलाश से शुरू होती है। करीना कपूर के किरदार जसमीत को यह केस सौंपा जाता है। पता चलता है कि इस 10 साल के बच्चे की हत्या हो गई है।
कहानी ऐसी कि पूरा शहर बन जाता है संदिग्ध
'वैरायटी' मैगजीन के मुताबिक, फिल्म में करीना कपूर का किरदार जसमीत भामरा खुद अपने बेटे को खो चुकी है। वह एक जासूस और उससे भी आगे एक मां है। ऐसे में जब उसे बकिंघमशायर में एक 10 साल बच्चे की हत्या की जांच सौंपी जाती है, तो मामला कानूनी और जज्बाती दोनों बन जाता है। कहानी में आगे कई रहस्य हैं, जिसके सिरे उधड़ते हैं, तो शहर का हर व्यक्ति मामले का संदिग्ध बन जाता है।
करीना बोलीं- 'मेयर ऑफ़ ईस्टटाउन' की केट विंसलेट जैसा है किरदार
इस फिल्म की कहानी असीम अरोड़ा, कश्यप कपूर और राघव राज कक्कड़ ने लिखी है। इस फिल्म से करीना कपूर बतौर प्रोड्यूसर अपनी नई पारी की शुरुआत कर रही है। 'वैराइटी' को दिए इंटरव्यू में करीना ने बताया था कि फिल्म में उनका किरदार 'मेयर ऑफ़ ईस्टटाउन' में दिग्गज हॉलीवुड एक्ट्रेस केट विंसलेट की भूमिका से प्रेरित है। करीना ने कहा, 'मुझे 'मेयर ऑफ़ ईस्टटाउन' बहुत पसंद है और जब हंसल मेरे पास आए, तो मैंने कहा कि यह कुछ ऐसा है जिसे मैं हमेशा से करना चाहती थी। इसलिए हमने उसी तर्ज पर कहानी और किरदार में थोड़ा बदलाव किया है।
'द बकिंघम मर्डर्स' की रिलीज डेट
'द बकिंघम मर्डर्स' भारत में 13 सितंबर, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में करीना कपूर खान के अलावा ऐश टंडन, रणवीर बरार और कीथ एलन प्रमुख भूमिकाओं कलाकार हैं।
टीवी एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे जबसे रियलिटी शो 'लॉक अप: सच या सजा' में आई हैं, तबसे चर्चा में बनी हुई हैं। हालांकि शो में दूसरे कंटेस्टेंट्स के साथ उनकी अक्सर…
हरियाणवी सिंगर और फेमस डांसर सपना चौधरी एक तरफ पति के खिलाफ कोर्ट में लड़ाई लड़ रही हैं, दूसरी तरफ उन्हें लेकर धर्मेंद्र हुड्डा ने कुछ ऐसा कह दिया जिसके…
'जन नायकन' को दर्शकों और समीक्षों से नेगेटिव रिव्यूज ही मिले हैं, लेकिन बावजूद इसके अभिनेता से राजनेता बने थलपति विजय, जो अब तमिलनाडु के मुख्यमंत्री भी हैं, अपने फैनडम…
सलमान खान के साथ अपने पुराने रिश्ते के लिए जानी जाने वालीं पूर्व एक्ट्रेस और एक्टिविस्ट सोमी अली ने बताया है कि उन्होंने पिछले 16 साल बॉलीवुड के लापता एक्टर…
आमिर खान प्रोडक्शंस की 'बंटवारा 1947' इंडियन सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है। फिल्म के मेकर्स ने इसके इमोशनल पोस्टर्स और दमदार टीजर्स रिलीज करके पहले ही…
कंगना रनौत पहले दिन से ही कॉकरोच जनता पार्टी और छात्र आंदोलन के खिलाफ रही हैं। अब जब NEET पेपर लीक के कारण केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा…
एक्टर अली गोनी और जन्नत जुबैर को 'लाफ्टर शेफ्स सीजन 3' का विनर घोषित किया गया है। हफ्तों तक चले कुकिंग चैलेंज, मजाक-मस्ती और सेलिब्रिटीज के बीच अच्छे तालमेल के…
कोलकाता में शुक्रवार को छात्रों के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के बाद श्रीलेखा मित्रा कानूनी मुश्किलों में फंस गई हैं। उन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अपमानजनक पोस्टर दिखाने…