अंधेरी रात, दो पुलिस अधिकारी और शहर में गश्ती... OTT पर हिंदी में देखिए दिल दहला देने वाली एक मलयालम फिल्म
Updated on
23-07-2025 01:49 PM
बीते कुछ साल में या ये कहें कि जबसे OTT का चलन बढ़ा है, मलयालम की थ्रिलर फिल्मों ने हर भारतीय दर्शक का दिल लूटा है। फिर चाहे मोहनलाल की 'दृश्यम' हो या विवेक गोपीनाथ की 'रेखाचित्रम' या फिर आसिफ अली की 'किष्किंधा कांडम', ये वो फिल्में हैं जिनकी कहानी के ट्विस्ट्स ने दिमाग की नसें हिला दीं। यदि आप ऐसी ही एक रोमांचक फिल्म फिल्म देखना चाहते हैं तो एक नई क्राइम-ड्रामा 'रोंथ' आपकी नई पसंद बन सकती है। यह फिल्म ओटीटी पर हिंदी में भी रिलीज हुई है।
राइटर और डायरेक्टर शाही कबीर की यह फिल्म बीते महीने 13 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। करीब 5 करोड़ के बजट में बनी इस मलयालम फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर करीब 9 करोड़ रुपये का बिजनस किया। लेकिन सबसे बड़ी बात कि इसकी तारीफ खूब हुई। फिल्म में रोशन मैथ्यू और दिलीश पोथन लीड रोल में हैं। खास बात ये है कि दो पुलिस अफसरों की कहानी कहती इस फिल्म को लिखने और बनाने वाले शाही कबीर, फिल्मों में आने से पहले खुद भी पुलिस अधिकारी रहे हैं।
'रोंथ' की कहानी
'रोंथ' का मतलब है पेट्रोलिंग यानी गश्ती। यह एक ऐसी क्राइम थ्रिलर है, जिसकी कहानी एक रात की घटनाओं पर आधारित है। कहानी दो किरदारों के इर्द-गिर्द घूमती है। एक अनुभवी सब-इंस्पेक्टर है योहन्नान और उसके साथ है एक नया पुलिस अफसर दीनानाथ। सीनियर और जूनियर की यह जोड़ी रात में शहर में गश्त पर निकलती है। इस दौरान दोनों निजी समस्याओं, नैतिक दुविधाओं और बढ़ते तनाव से जूझते हैं। संकट और अराजकता की स्थिति भी आती है, जिस कारण दोनों अधिकारियों के बीच मतभेद होते हैं। लेकिन इस लंबी रात में दोनों को एक-दूसरे का साथ देना है। इसलिए मतभेद के लिए कोई जगह नहीं है। दोनों को एक-दूसरे पर ही निर्भर रहना होगा।
पुलिस की जिम्मेदारी, चुनौतियों, और रिश्तों पर आधारित है फिल्म
एक ही रात की घटनाओं पर आधारित यह फिल्म दो पुलिस अधिकारियों के सामने आने वाली चुनौतियों, पुलिसगीरी के नियमों और गलतियों से सबक, मेंटरशिप और एक सीनियर-जूनियर रिश्ते के बदलते स्वरूप की बानगी है। दिलीश पोथन और रोशन मैथ्यू की कमाल की एक्टिंग इसमें चार-चांद लगाती है।
शाही कबीर बोले- मैंने पुलिस में अपने दिनों से प्रेरणा लेकर बनाई है फिल्म
अपनी फिल्म के बारे में बात करते हुए शाही कबीर कहते हैं, 'रोंथ लिखते समय, मैंने एक पुलिस अधिकारी के रूप में अपने समय और ड्यूटी पर सहकर्मियों के साथ अपने संबंधों से प्रेरणा ली। यह एक ऐसी दुनिया है जिसमें मैं रहा हूं, और मुझे उम्मीद है कि इन किरदारों के जरिए से दर्शकों को पुलिस प्रणाली के मानवीय और एक अधिक सच्चाई वाले पक्ष की झलक मिलेगी।'
OTT पर कब और कहां देखें 'रोंथ' मूवी
'रोंथ' ओटीटी पर मंगलवार, 22 जुलाई को रिलीज हो चुकी है। इसे JioHotstar पर स्ट्रीम किया जा रहा है। इस OTT प्लेटफॉर्म पर यह फिल्म मलयालम के साथ ही हिंदी, तमिल, तेलुगू और कन्नड़, पांच भारतीय भाषाओं में उपलब्ध है।
बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान एक बार फिर अपनी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्टर ने देर रात इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ नई तस्वीरें शेयर कीं,…
पिछले कुछ समय में कई बड़ी फिल्में एकसाथ रिलीज हुईं जिनमें क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' ने ऊंची दहाड़ लगाई है। वहीं पिछले कई दिनों से चल रही बॉलीवुड फिल्मों…
कॉकरोच जनता पार्टी के आह्वान पर सोमवार को संसद मार्च प्रस्तावित है। हजारों की संख्या में छात्र और प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर पर जमा हुए हैं। हालांकि, सुबह करीब 9:30-10:00 बजे रैली…
बॉलीवुड में रातों-रात सुपरस्टार बने अहान पांडे और एक्ट्रेस अनीत पड्डा स्टारर रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'सैयारा' का टाइटल बनाने वाले म्यूजिक कम्पोजर और सिंगर तनिष्क बागची ने मेकर्स पर आरोप…
ग्रेसी सिंह का नाम उन एक्ट्रेसेस में शामिल है, जिन्होंने बेहद कम समय में अपनी सादगी, सहज एक्टिंग और दमदार किरदारों के दम पर दर्शकों के दिलों में खास जगह…